
सामग्री
- ताजा छिले और कटे हुए सेब
- पानी
- फ्राइंग पैन
- गैस स्टोव या इंडक्शन
जैसे ही आपका बच्चा छह महीने का हो जाता है, तो आपको उसकी आहार विविधीकरण प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए। आसान शब्दों में आहार विविधीकरण उस समय को कहा जाता है, जब आप बच्चे को (डॉक्टर की मंजूरी के बाद), माँ के दूध अलावा अन्य खाद्य पदार्थ देना शुरू कर देते हैं। ऐसे समय पर अगर सेब के साथ शुरुआत की जाए, तो यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। सेब न केवल आसानी से पच जाता है, बल्कि इसमें सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का खजाना है। क्योंकि अभी भी आपका शिशु ठोस आहारों के लिए तैयार नहीं है, इसलिए आप उसे सेब का टुकड़ा नहीं दे सकते। ऐसे में, आपको सेब की प्यूरी से ही शुरुआत करनी चाहिए। आज, हम आपको बताएंगे कि अपने बच्चे के लिए सेब की प्यूरी कैसे बनाएं।
अब तक के हमारे लेखों से आप समझ ही गए होंगे कि प्रत्येक बच्चा अद्वितीय है और इसलिए उनके विकास की वृद्धि दर भी अलग हो सकती है। इसलिए, हमारी सलाह है, भले ही आपका बच्चा छह महीने से अधिक का हो, फिर भी उसे माँ के दूध के अलावा कुछ भी देने से पहले अपने बाल रोग विशेषज्ञ से जरूर पूछ लें।
सेब की प्यूरी बनाने के लिए आपको कौन-कौन सी चीजें चाहिए?
सेब की प्यूरी को बनाना बहुत ही आसान है और इसे बनाने के लिए आपको ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। सेब की प्यूरी बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- ताजा छिले और कटे हुए सेब
- पानी
- फ्राइंग पैन
- गैस स्टोव या इंडक्शन
सेब की प्यूरी बनाने के निर्देश
1एक ताजा सेब लें
एक ताजा सेब लें और उसे साफ पानी में धो लें। हम आशा करते हैं आप जानते होंगे कि सेब अम्लीय होते हैं। इसलिए कृपया कम एसिड वाले (जो बहुत रसदार न हो और देखने में सुनहरी, पीले या हरे हों) सेब चुनें। ऐसे सेबों से बच्चे को पेट में कोई समस्या नहीं होगी क्योंकि यह आसनी से पच जाते हैं।
3सेब को फ्राइंग पैन में डालें
गैस चालू करें और फ्राइंग पैन रखें। अब, छोटे-छोटे सेब के टुकड़ों को फ्राइंग पैन में डालें। इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डालें। सुनिश्चित करें कि आंच ज्यादा तेज़ न हो। इसे मध्यम से कम रखें।
410-15 मिनट के लिए पकाएं
जब तक सेब नरम न हो जाए, बर्तन को ढक्कन से ढक दें और इसे लगभग 10-15 मिनट तक पकने दें।
5नियमित जाँच करते रहे
जब तक सेब पूरी तरह से नरम न हो जाए, तब तक जांचते रहें। जब तक आप आसानी से इन सेब के टुकड़ों को कड़छी इत्यादि से मसल न पाएं, तब तक इसे हिलाते रहें और गर्म होता रहने दें।
6सेब को दबाएँ
जब आप आसानी से इन टुकड़ों को मसल पाते हैं, तो इसे गैस पर से उतार लें। इन टुकड़ों को पैन से निकालकर किसी कटोरे में स्थानांतरित कर लें। अब आपको प्यूरी बनानी है। आप मैशर का उपयोग कर सकते हैं (जैसा कि वीडियो में दिखाया गया है)। इसे मैश करते रहें और सुनिश्चित करें कि प्यूरी में सेब का कोई सख्त टुकड़ा न रह जाए।
7स्वादिष्ट सेब प्यूरी तैयार
आपकी स्वादिष्ट सेब की प्यूरी तैयार है। अपने बच्चे को खिलाने से पहले इसे कमरे के तापमान पर ठंडा कर लें।
जब आपके बच्चे को सेब की प्यूरी खाने की आदत हो जाए, तो आप नीचे दी गई चीजों की प्यूरी भी दे सकते हैं। इन्हें आप सेब की प्यूरी के साथ भी दे सकते हैं:
- शकरकंद
- केला
- दही
- गाजर
- आलू
- कद्दू
- संतरे
- गोभी
प्यूरी खिलाते समय अपने बच्चे को अकेला न छोड़ें और आपको आहिस्ता-आहिस्ता खिलाना चाहिए। बच्चे के चम्मच का उपयोग करें और खिलाने से पहले अपने बच्चे के बर्तनों को उबाल कर कीटाणुरहित करना न भूलें। हमारे अगले लेख में, हम केले की प्यूरी बनाएँगे। अगर आपका कोई प्रश्न हो, तो हमसे बेझिझक पूछें।
सेब को सबसे अच्छी शुरुआत क्यों माना जाता हैं?
- सेब एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं और आपके बच्चे के दिल के लिए अच्छे होते हैं।
- सेब विटामिन सी के समृद्ध स्रोत हैं, जो आपके बच्चे की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं।
- पोषण बढ़ाने के लिए सेब की प्यूरी को अनाज एवं अन्य सब्जियों के साथ भी मिलाया जा सकता है।
ध्यान रखें कि यह आपके बच्चे के लिए एक नया भोजन होने वाला है, इसलिए, एक ही बार में ज्यादा मात्रा देने से बेहतर हैं, थोड़ा–थोड़ा दें। हमेशा ताजा और घर पर बनी सेब की प्यूरी देना ही बेहतर होता है। तो, चलिए अब हम रेसिपी की ओर बढ़ते हैं।
पूरा वीडियो - अपने बच्चे के लिए सेब की प्यूरी कैसे बनाएं?
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



