2 sal ka bachha hai. 10 mahine se potty mein problem ho raha hai. kabhi kabhi blood bhi aa jata hai. Please help.
इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन प्रमुख रूप से 2 ऐसे कारण हैं, जिनको हल्के में नहीं लेना चाहिए –
- एनल फिशर – एनल कैनाल के आसपास के हिस्से में दरारें पड़ना। ऐसा ज्यादातर तब होता है, जब बच्चे को कब्ज इत्यादि की वजह से पॉटी करने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है और एनल कैनाल में दरारें पड़ जाती हैं।
- स्ट्रेप त्वचा संक्रमण – गुदा के आसपास एक स्ट्रेप त्वचा संक्रमण।
हमारा आपसे निवेदन है कि आप जल्दी ही किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिल लें। अगर इस समस्या का समय रहते इलाज न किया जाए, तो यह गंभीर रूप ले सकती है।