Mera Bacha 3 saal ka hai. Uske bal me Cradl cap hai jo ab mathe ke aage hisses tak a gya hai or safed dikhta hai. Mujhe kya karna chahiye?
aapko doctor ki salah jaroor leni chahiye, mujhe lagta hai yeh achi baat nahi hai.
नवजात शिशुओं, बच्चों और वयस्कों में क्रैडल कैप का प्रमुख कारण डैंड्रफ ही होता है। सबसे पहले यह जान लें कि क्रैडल कैप कोई संक्रामक रोग नहीं है और न ही यह खराब स्वच्छता की निशानी है। ज्यादातर मामलों में, यह अपने आप ही ठीक हो जाती है। कुछ मामले, अन्य से गंभीर होते हैं, जहाँ प्राथमिक जाँच के बाद आपका डॉक्टर या त्वचा रोग विशेषज्ञ इसकी जांच करके आपको किसी शैम्पू या दवा की सलाह दे सकता है।
मेरे भतीजे (2.5 साल) को भी यही समस्या हुई थी। जाँच पर पता चला था कि मेरी चचेरी बहन उसे नहलाने के लिए जो शैम्पू इस्तेमाल करती थी, उसमें मौजूद “नो-टीयर्स तत्व” की वजह से ही उसे क्रैडल कैप हुई थी। जैसे ही हमने, डॉक्टर की सलाह के बाद वह शैम्पू बदला, मेरे भतीजे की यह समस्या ठीक हो गई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि “अगर आपके बच्चे को उन जगहों पर seborrhea अर्थात क्रैडल कैप की वजह से डैंड्रफ जैसे कुछ दिखने लगता है, जहां उसे बाल नहीं है, तो इसको हल्के में नहीं लेना चाहिए।”
जैसा आपने कहा कि क्रैडल कैप आपके बच्चे के माथे पर आ गई है, तो मेरी आपको सलाह है कि जल्द-से-जल्द किसी डॉक्टर से मिलें। यह संकेत गंभीर है।