Mera baby 24 days ka hai. Usko gas ho jati hai. Bahut rota hai? kya karu? Please help me.
प्रिय पाठक
आप पेट में गैस की समस्या के लिए नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं जैसे कि –
- दूध इत्यादि पिलाने के बाद शिशु को डकार दिलवाना
- पेट की मालिश – मालिश, पेट गैस की समस्या के साथ-साथ शिशु की त्वचा को भी स्वस्थ बनाती है। एक बेहतरीन आयुर्वेदिक तेल से मालिश करके, थोड़ी सी कसरत करवाने से शिशु को बहुत लाभ मिलता है। यह एक निजी अनुभव है।
- शिशु को पेट के बल लिटा दे और उसकी टाँगों को इस तरह से घुमाएँ जैसे साइकल चलाया जाता है।
- अगर आपका शिशु बोतल से दूध पीता है, तो बढ़िया गुणवत्ता वाले निप्पल का इस्तेमाल करें। कई बार देखा जाता है कि बोतल के निप्पल का आकार ठीक न होने की वजह से, दूध पीते वक़्त, शिशु के शरीर में हवा प्रवेश कर जाती है। यही हवा गैस का कारण बनती है।
अधिक सहायता के लिए आप इसी विषय पर आधारित हमारी ई-पुस्तक (मुफ्त) भी पढ़ सकते हैं।