Mujhe 21 August 2017 ko bachhi hui hai. Wo hand jyada chalati hai par leg bahut Hi kam kabhi kabhi chàlati hai… Please help me
प्रिय पाठक
ज्यादातर बच्चे 8 से 18 महीने की उम्र के बीच अपना पहला कदम उठाना शुरू कर सकते हैं। लेकिन, कुछ बच्चे ऐसा नहीं कर पाते। उनके ऐसा न कर पाने के पीछे निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –
1 – शिशु का वजन निर्धारित से ज्यादा होना। बच्चे के ओवरवेट होने की वजह से भी उसे यह समस्या हो सकती है।
2 – विकास की वृद्धि दर कम होना है अर्थात उसका विकास, उसकी उम्र के अन्य बच्चों से कम होना।
3 – बाहर की ओर कोण बनाती हुई टाँगें, जो आमतौर पर 2 साल तक स्वयं ही ठीक हो जाती हैं।
4 – मेटाटारस एडक्टस – पैरों की ऐसी स्थिति, जहाँ बच्चे के पैर की उंगलियां फोरफुट की तरफ इशारा कर रही होती हैं।
5 – हिप डिस्प्लेसिया भी एक समस्या है, जो बच्चे का कुल्हा गलत स्थान पर विकसित होने का कारण होती है।
इसके अलावा, इस समस्या के पीछे कुछ और कारण भी हो सकते, जो बच्चे की गहन जांच के बाद ही समझे जा सकते हैं। इसलिए, हमारा आपसे निवेदन है कि एक बाल रोग विशेषज्ञ से मिल लें।