Mera bacha 22 months ka hai. But woh abhi bol nahi pata. Woh papa bye jao only ye words hi bolta hai kya karu?
22 महीने अर्थात लगभग 2 साल के बच्चे का न बोलना चिंता का विषय है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इस समस्या के समाधान को समझने के लिए पहले इन कारणों को समझना चाहिए –
- सुनने की क्षमता ठीक तरीके से विकसित न होना
- विकास वृद्धि दर धीमी होना
- सेरेब्रल पाल्सी (सीपी)
- Apraxia अर्थात चेष्टा-अक्षमता
- Phonological Disorders अर्थात ध्वन्यात्मक विकार
- Articulation Disorder अर्थात अभिव्यक्ति विकार
- Language Processing or Auditory Processing Disorder
- Dysarthria
इन सब कारणों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इसके साथ ही हम आपको यह सुझाव देना चाहेंगे कि खुद से कोई कोई फैसला लेने से बेहतर हैं, किसी भाषा विशेषज्ञ से मिलें। वह आपके बच्चे की जांच करने के बाद इस समस्या के सही कारण को पहचानने के बाद, उचित इलाज का सुझाव दे सकता है।