Mera beta 1.5 yrs Ka hai. Abhi tak bolta nahi hai. Sab bolte hai ki uska tatuva katva do tab bolega. Mai kya kru?
इस उम्र तक बच्चे का कुछ न बोल पाना एक चिंता का विषय जरूर है। लेकिन, यह टंग-टाई है या कोई और समस्या, इस बात की पुष्टि के लिए आपको डॉक्टर से मिलना होगा। डॉक्टर आपके बच्चे की प्राथमिक जाँच के बाद ही कुछ बता सकता है।
वैसे टंग-टाई को पहचानना बहुत आसान होता है। टंग टाई एक ऐसी समस्या है, जिसमे बच्चे की जीभ उसके तालु से जुड़ी हुई होती है। टंग टाई की समस्या के कई रूप हो सकते हैं, जिनमे से कुछ तो सामान्य होते है और कुछ बहुत ज़्यादा पेचीदा होते हैं। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा लेख – टंग टाई – क्या आपके बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी हुई है?