Mera baby 2 sal ka ho gya he, par vo kuch bol nhi pata. Woh sab kuch samjhta he, par bol nhi pata. Main bohat pareshan rehti hu use lekar. Main Kya kru plz mujhe btaiye plzzzz.
प्रिय पाठक
ऐसी स्थिति में आपका चिंतित होना स्वाभाविक है। इस आयु तक बच्चे के न बोलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
कारण पहला - सुनने की क्षमता ठीक तरीके से विकसित न होना
यहाँ मेरा आपसे एक प्रश्न है कि क्या आपका बच्चा शोर या ध्वनि पर प्रतिक्रिया देता है? इसके लिए आपको टेलीविज़न या रेडियो इत्यादि की आवाज ऊँची एवं धीमी करके देखनी चाहिए। कुछ ऐसे मामले होते हैं, जहाँ बच्चे की सुनने की क्षमता ठीक तरीके से विकसित नहीं होती। आपके बच्चे के मामले में, उसका आपकी आवाज़ पर प्रक्रिया न देना का एक कारण यह भी हो सकता है।
कारण दूसरा - धीमी विकास वृद्धि दर
आपके बच्चे के न बोल पाने का एक कारण – उसकी धीमी विकास वृद्धि दर भी हो सकता है। कुछ बच्चों की विकास वृद्धि दर अन्य बच्चों की अपेक्षा धीमी होती है अर्थात वह हर चीज अपने उम्र के अन्य बच्चों की तुलना में देर से शुरू करते हैं, जैसे कि दांतों का निकलना, खुद से चलना, एवं बोलना।
कारण तीसरा - सेरेब्रल पाल्सी (सीपी)
इस समस्या का एक और कारण – सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) भी हो सकता है। इसकी पुष्टि एक विशेषज्ञ द्वारा ही की जा सकती है। एक बार इसकी पुष्टि होने पर एवं समय रहते इसका इलाज करवा लेने से, बच्चे की यह समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाती।
जरूर पढ़ें – सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) के बारे में विस्तार से पढ़िए
कारण चौथा - स्वलीनता
इसके अलावा, आप स्वलीनता से जुड़े कुछ लक्षणों की जाँच कर सकते हैं। इस विषय में आप हमारा लेख – “स्वलीनता के शुरुआती लक्षणों का पता लगाना” भी पढ़ सकते हैं।
लेकिन, खुद से कोई अनुमान लगाकर चिंतित होने से बेहतर है, किसी बाल-रोग विशेषज्ञ से सम्पर्क करना। सही कारण की पुष्टि के लिए उससे जुड़े कई टेस्ट किए जाते हैं, और इनके बारे में एक विशेषज्ञ ही बता सकता है।