Meri beti ko potty Lagi hui hai mai use similac IQ de Rahi thi aj se use silmilac la isomil diya hai. Par uski body per rashes ho rahe hai kya karu?
आपके द्वारा दी गई जानकारी से ऐसा लगता है कि आपके बच्चे को फार्मूला मिल्क बदलने से एलर्जी हुई है। ऐसे में, आपको तुरंत डॉक्टर से मिल लेना चाहिए।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि कुछ शिशु, अन्य शिशुओं के मुकाबले आहार परिवर्तनों को लेकर अधिक सवेंदनशील होते हैं। मुख्य रूप से, बच्चों को गाय के दूध में मौजूद प्रोटीन या लैक्टोस से एलर्जी होती है।
अगर आप सिमिलैक में इस्तेमाल की गई सामग्री को पढ़ेंगे, तो आपको पता चलेगा कि सिमिलैक IQ में लैक्टोस (lactose) का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी तरफ, भले ही, सिमिलैक इसोमिल लैक्टोस से मुक्त है, पर इसमें सुक्रोस (sucrose) का इस्तेमाल किया गया है।
ऐसा प्रतीत होता है कि आपके बच्चे को सुक्रोस (sucrose) से एलर्जी हुई है। आप अपने बच्चे के एलर्जी टेस्ट करवाएं। अगर उसे लैक्टोस, सुक्रोस से एलर्जी है, तो आपका डॉक्टर आपको किसी ऐसे फार्मूला मिल्क का सुझाव देगा, जिनमे यह दोनों नहीं पाए जाते। इन एलर्जी के बारे में विस्तार से पड़ने के लिए आप हमारे नीचे दिए गए लेख जरूर पढ़ें।