Kya 15 din ka bachcha 6 hr tak lagatar jag sakta hai…….dhoodh pine ke bad bhi nahi so raha hai……6 hr se lagatar jag raha hai.
नवजात शिशु, आमतौर पर दिन में 16 से 17 घंटे तक सोते हैं। लेकिन अधिकांश बच्चे जीवन के पहले कुछ हफ्तों के दौरान, दिन या रात में दो से चार घंटे से ज्यादा नहीं सो पाते। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। ऐसे बच्चे के दिमागी विकास के कारण होता है।
आपको यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि वह क्यों नहीं सो पा रहा है? बहुत ज्यादा थकान भी बच्चों के ज्यादा देर तक जगे रहने का कारण होती है। आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको यह कोशिश करनी चाहिए कि आपका बच्चा ठीक से सो पाए। उसके कमरे का वातावरण और तापमान ऐसा हो कि उसको सोने में मदद करें। अगर आपको फिर भी किसी तरह की परेशानी लग रही है, तो आप किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिल सकते हैं। आप हमारे इस विषय से जुड़े कुछ लेख भी पढ़ सकते हैं –