Mere bachce ko Sardi khashi hai. Woh 4 din se kuch nahi kha raha hai. Main bahut tesion me hoon. Mene Dr. ki dava bhi di, lekin koi result nahi hai. Mera problem hai ki vo kha kyu nahi raha hai? Please mujhe reply kijiye.
प्रिय पाठक
आपने प्रश्न में अपने बच्चे की उम्र नहीं बताई। कोई भी सुझाव देने के लिए हमें उम्र जानना बहुत जरूरी है।
सर्दी या जुखाम होने पर बच्चे का कुछ न खाना स्वाभाविक है और उसे कुछ खाने के लिए मजबूर भी नहीं करना चाहिए। ऐसे में बच्चे को तरल पदार्थ (O.R.S) देते रहना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे बलगम को बाहर निकालने और खांसी ठीक करने, दोनों में मदद मिलती है। ध्यान रखें कि बच्चे को हाइड्रेटेड रखना जरूरी होता है।
सर्दी जुखाम एक इन्फेक्शन की वजह से ही होता है और यह इन्फेक्शन ठीक होने में समय लेता है।
अगर आपका बच्चा बहुत छोटा है, तो उसके टीकाकरण को जाँच लें कि आपने उसके सभी टीके लगवाएं हैं या नहीं? बाकि जो भी डॉक्टर ने दवा दी है, उसे समय पर देते रहें।
बच्चे को सर्दी जुखाम होने पर उसे कुछ आहार जैसे कि गाय का दूध, ककड़ी, करेला, कद्दू, मिठाई, सूखे मेवे, मसालेदार भोजन, एवं दही इत्यादि न दें।
इन सबसे से जरूरी – डॉक्टरी सलाह लेते रहें और धैर्य बनाए रखें।