Shishu Ke Jeebh Ka Upar Ki Aur Jyada Na Uthna

Shishu Ke Jeebh Ka Upar Ki Aur Jyada Na Uthna

3.16K viewsBaby Care
0 Comments

Hi…

Mera baby abhi 05 months ka hai. Woh khub hasta hai aur bolne ki kosish bhi karta hai. Pr uski jeev niche ki aur hai aur puri trah uper ki aur nahi uthti. Aisa mein kya bolne mein bacho ko dikkat hogi. Kuch log bolte hai ki jeev sata hua hai.. Kya karu?

A Mother & Guide Changed status to publish December 9, 2018
Add a Comment

आपका प्रश्न पढ़ के ऐसा लगता है कि आपका बच्चा टंग-टाई नामक समस्या से परेशान है। टंग टाई एक आम समस्या है, जिसमे बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी होती है। लेकिन इस समस्या से घबराने की बात नहीं है। टंग टाई की पुष्टि करना बहुत ही आसान है। वैसे, तो जन्म के समय (डॉक्टर बता देते हैं) इस बात की पुष्टि हो जाती है। लेकिन, आप निजी तौर पर भी इस समस्या को पहचान सकती हैं। ऐसा करने के लिए आप नीचे दी गई चीजें कर सकते हैं –

1. सबसे पहले इस बात की जाँच करें कि क्या आपका बच्चा अपनी जीभ को ठीक तरह से बाहर निकाल पाता है या नहीं? ऐसा करने के लिए, आपको अपने बच्चे के होंठ को छूना है। छूते ही वह अपना मुंह खोल देगा। फिर आप अपनी उंगलियों से उसके नीचे वाले मसूड़ों को छुएं। ऐसा करने पर, अगर आपका बच्चा पूरी तरह से अपनी जीभ को बाहर निकाल पाता है, तो उसे टंग टाई जैसे समस्या नहीं है। जो बच्चे इस समस्या से परेशान होते हैं, वह केवल तब ही अपनी जीभ हिला पाते हैं, जब उनका मुंह बंद होता है।

2. टंग टाई की समस्या की पुष्टि इस बात से भी हो जाती है, जब आपका बच्चा अपनी जीभ को पूरी तरह से ऊपर नहीं उठा पाता। यदि आपका बच्चा आधे से थोड़ा ज्यादा भी अपनी जीभ को ऊपर उठा लेता है, तो आप मान सकते हैं कि उसे टंग टाई की समस्या नहीं है।

3. अगर आप अपने बच्चे के मुंह में ऊँगली डालकर उसके नीचे के मसूड़े को सहलाते हैं और आपके बच्चे की जीभ भी आपकी ऊँगली की दिशा में ही घूमती है, तो भी यह इस ओर संकेत करता है कि आपका बच्चा टंग-टाई से परेशान है।

इसके अलावा, इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा लेख – “टंग टाई – क्या आपके बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी हुई है” भी पढ़ सकते हैं।

यहाँ हम आपको सुझाव देंगे कि आप किसी डॉक्टर से जरूर मिल लें क्योंकि अगर आपका बच्चा टंग टाई समस्या से परेशान है, तो समय रहते इस समस्या का इलाज करवा लेना ठीक रहता है।

A Mother & Guide Changed status to publish December 9, 2018
Add a Comment
Write your answer.

Thank You Mommy!

Just enter your details and
get all latest updates first!

Well Done.

Now I'm in Safe Hands.

Thank You Mommy!

Just enter your details and
get all latest updates first!

Well Done.

Now I'm in Safe Hands.

How Often Should I

Bathe My Baby

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

How Often Should I

Bathe My Baby

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

No More Infant Gas

Deal Better With HARD TIMES

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

No More Infant Gas

Deal Better With HARD TIMES

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

Labor Pain

Early Signs, Symptoms, and

Stages Of Labor

Here You Go!

Check your email to download the E-book.

Labor Pain

Early Signs, Symptoms, and

Stages Of Labor

Here You Go!

Check your email to download the E-book.