बच्चे को बेचैनी है और पेट में गैस भी है। कृपया कोई हल बताएं।
प्रिय पाठक
इस सवाल का जवाब देने के लिए हमारे लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपके बच्चे की उम्र क्या है? अगर आपका बच्चा 6 महीने से ज्यादा उम्र का है, तो आप पेट में गैस की समस्या के लिए नीचे दिए गए उपाय कर सकते हैं जैसे कि –
- दूध इत्यादि पिलाने के बाद शिशु को डकार दिलवाना
- पेट की मालिश
- नाभि के आसपास हींग का पानी लगाना
- सोया बीज का पानी देना
- गुनगुने पानी में डाबर जन्म घुटी देना
- शिशु को पेट के बल लिटा दे और उसकी टाँगों को इस तरह से घुमाएँ जैसे साइकल चलाया जाता है।
मालिश, पेट गैस की समस्या के साथ-साथ शिशु की त्वचा को भी स्वस्थ बनाती है। एक बेहतरीन आयुर्वेदिक तेल से मालिश करके, थोड़ी सी कसरत करवाने से शिशु को बहुत लाभ मिलता है। यह एक निजी अनुभव है।
लेकिन, अगर 6 महीने से कम आयु का है, तो उसे माँ के दूध के अलावा कुछ भी देना सही नहीं होता। ऐसे में सोया बीज का पानी एवं जन्म घुटी जैसे उपाय उसके लिए उचित ठीक नहीं होंगे।
साथ ही अगर बच्चे की गर्भनाल नहीं झड़ी है, तो उसे भी गीला करना उचित नहीं होता। इसलिए हींग का पानी नाभि पर लगाना भी ठीक नहीं होगा।
ऐसे में, किसी अच्छे शिशु विशेषज्ञ से मिलने में देरी नहीं करनी चाहिए।
ज्यादा जानकारी के लिए यह लेख जरूर पढ़े – नवजात शिशुओं में पेट की गैस की समस्या
अधिक सहायता के लिए आप इसी विषय पर आधारित हमारी ई-पुस्तक (मुफ्त) भी पढ़ सकते हैं।