Mera bacha 8 mahine ka ho gaya hai thora bahot bolta bhi hai aaj meine dekha ki uski jibh talwe se lagi hui hai.
Mujhe kya karna chaiye
प्रिय अमित
मेडिकल भाषा में, इस स्थिति को टंग टाई कहते हैं। टंग टाई की समस्या के कई रूप हो सकते हैं, जिनमे से कुछ तो सामान्य होते है और कुछ बहुत ज़्यादा पेचीदा होते हैं। मैं आपको यह बताना चाहूंगी कि टंग टाई नवजात शिशुओं में होने वाली एक आम समस्या है और आपको इसके बारे में चिंतित होने की ज़रूरत बिल्कुल नहीं है।
टंग टाई समस्या का एकमात्र इलाज़ है – सर्जरी। जहाँ कुछ डॉक्टर इस सर्जरी के लिए लेज़र तकनीक का इस्तेमाल करते हैं, वहीँ कुछ अन्य डॉक्टर कैंची जैसे औज़ारों का भी इस्तेमाल करते हैं।
आपके शिशु की टंग टाई गंभीर है या नहीं और क्या इसके लिए उसे सर्जरी से गुजरना पड़ेगा या नहीं, इस बात की पुष्टि, प्राथमिक जाँच के बाद, डॉक्टर ही कर सकता है। इसलिए मेरा आपसे निवेदन है कि आप तुरंत ही एक डॉक्टर से मिलें।
इस विषय में आप हमारा यह लेख भी पढ़ सकते हैं – “टंग टाई – क्या आपके बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी हुई है?“