Humko confusion hai ki hamare bache ko Tongue tie hai ya nahi. Please suggest karen .
टंग टाई एक ऐसी समस्या है, जिसमे बच्चे की जीभ उसके तालु से जुड़ी हुई होती है। ज्यादातर मामलों में, बच्चे के जन्म के समय ही टंग टाई की पुष्टि हो जाती है। आप अपने बच्चे की जीभ को नीचे से देख कर समझ जाते है कि उसे टंग टाई की समस्या है या नहीं। लेकिन अगर कोई भी दुविधा हो, तो आप अपने डॉक्टर से भी पूछ सकते हैं। कई मामलों में यह समस्या सामान्य होती है और कई मामलों में पेचीदा। कई मामलों में इसका इलाज बहुत साधारण तरीके से हो जाता है और कई मामलों में, सर्जरी की जरूरत भी पढ़ सकती है।
टंग टाई की वजह से होने वाली सामान्य समस्याओं एवं इससे निपटने के लिए उपलब्ध उपचारों के बारे में जानने के लिए आप हमारा लेख – टंग टाई – क्या आपके बच्चे की जीभ तालु से जुड़ी हुई है?