
इस लेख में
- कीड़े के काटने और डंक के लक्षण
- कीट के काटने को कैसे रोकें
- प्राथमिक चिकित्सा युक्तियाँ
- बाल रोग विशेषज्ञ के पास जाने का समय
मौसम चाहे कैसा भी हो, पर जब बात शिशुओं की सुरक्षा की आती है, तो कुछ एक कीड़ों के काटने से होने वाले नुकसान की संभावना से इंकार नहीं किया सकता। वैसे तो ज्यादातर कीड़े मौसम के हिसाब से ही वातावरण में पनपते हैं। लेकिन, फिर भी कुछ ऐसे होते हैं, जो हर मौसम में रहते हैं। मच्छर, पिस्सू, मकड़ी, मधुमक्खी, चींटियां इत्यादि उनमें से एक हैं। जब बच्चे को कीड़े द्वारा काटा या डंक मारा जाता है, तो प्रभावित हिस्से पर एलर्जी के प्राथमिक संकेत जैसे कि सूजन या प्रभावित क्षेत्र पर लालिमा दिखाई देने लगते हैं। इस लेख में, हम ऐसे ही लक्षणों एवं इनसे जुड़ी प्राथमिक उपचार के बारे में बात करेंगे।
मच्छर, पिस्सू, गुड़मुक्खी, रेत में पाए जाने वाले पिस्सू, मकड़ी ततैया, मधुमक्खी, चींटियां इत्यादि जैसे कीड़े परेशानी का कारण बन सकते हैं। आप इन्हें हर मौसम में देख सकते हैं, और यह सभी काटते भी हैं। हालाँकि बहुत मामलों में इनके काटने से होने वाली क्षति ज्यादा गंभीर नहीं होती और भरपाई समय के साथ खुद ही हो जाती है, फिर भी कई मामलों में इनका काटना जानलेवा हो सकता है। कीड़े के काटने पर दिए जाने वाली कुछ प्राथमिक उपचारों पर चर्चा करने से पहले, हम इनके संकेतों को समझ लेते हैं।
शिशु को कीड़े द्वारा काटे जाने के संकेत
हर शिशु के मामले में कीड़े के काटने के बाद की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग हो सकती है। ऐसा कई बातों पर निर्भर करता है। कीड़े ने किस जगह काटा, क्या कीड़ा अपने विष को शिशु के शरीर में प्रवेश करवा पाने में कामयाब रहा, और कीड़े के काटने पर (शिशु के शरीर की) प्रतिक्रिया कितनी मजबूत थी। यह सभी बातें यह तय करती हैं कि बच्चा कैसी प्रतिक्रिया देगा। कुछ बच्चों में लगभग कोई प्रतिक्रिया नहीं होती, जबकि अन्य में सूजन जैसे संकेत दिखने लगते हैं।
यह भी पढ़ें – बच्चों के पेट में कीड़े – कारण, लक्षण, पुष्टि, इलाज और घेरलू सावधानियां
आमतौर पर, कीड़े के डंक मारने या काटने के तुरंत बाद ही स्थानीय प्रतिक्रिया होती है, जिसकी शुरुआत सूजन से होती है। इसके अलावा कुछ अन्य प्रतिक्रियाएं जैसे कि खुजली, बुखार, साँस लेने में परेशानी, ग्रंथियों में सूजन, दर्द या रैशेस भी देखी जा सकती है। ऐसी गंभीर परिस्थितियों में, किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिलना बहुत जरूरी हो जाता है।
बच्चों को कीड़े के काटने से कैसे बचाया जा सकता है? (कुछ हद तक)
अब, हम बात करते हैं कि उन तरीकों के बारे में, जिनसे आप इस पीड़ाजनक स्थिति से अपने बच्चे को बचा सकते हैं अर्थात कैसे उनकों कीड़े द्वारा काटे जाने से बचाया जा सकता है।
- उन क्षेत्रों से बचें जहां इन कीड़ों की मौजूदगी हो सकती है, जैसे कि मधुमक्खियों के छत्ते या वह स्थान जहाँ घर का पुराना सामान या मलबा फेंका जाता है।
- झीलों या तालाबों के पास आर्द्र भूमि से बचें। यह क्षेत्र मच्छरों से भरे हो सकते हैं।
- बच्चे को घास पर नंगे पैर चलने की अनुमति न दें।
- बच्चों को खुली बोतलों या आमतौर पर घरों के बाहर लगे पानी के नलों से पानी न पीने दें।
- अपने साथ-साथ बच्चे को भी ऐसे कपड़े पहनाएं, जिनमें वह पूरी तरह से ढका रहे। नंगी त्वचा पर ही कीड़े काटते हैं।
- अगर आपके घर की खिड़कियों पर कोई जाली इत्यादि नहीं, तो तुरंत इन पर जाली लगवाएं।
- यदि आपका बच्चा बाहर या एक खुली खिड़की वाले कमरे में सोता है, तो मच्छरदानी का उपयोग करें।
- कीड़ों को मारने के लिए स्प्रे का उपयोग करें। किसी तरह का भी स्प्रे बाल रोग विशेषज्ञ की सलाह के बिना न खरीदें।
प्राथमिक चिकित्सा से जुड़े कुछ सुझाव
1मच्छर के काटने पर
चीजें जो आपको करनी चाहिए
सबसे पहले, मच्छर द्वारा छोड़ी गई किसी भी शेष लार को हटाने के लिए प्रभावित क्षेत्र को साबुन और पानी से साफ करें। फिर खुजली और सूजन को कम करने के लिए कोई क्रीम लगाएं। ध्यान रखें कि मच्छर के काटने से खुजली होती है। इसलिए, आपको किसी ऐसी क्रीम का चयन करना है, जो समस्या को ठीक करने के साथ-साथ खुजली को भी रोक सके।
चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए
बच्चे को प्रभावित हिस्से पर खारिश न करने दें। खुजली करने से न केवल उसकी त्वचा को नुकसान होगा, बल्कि संक्रमण में भी वृद्धि होगी।
2मधुमक्खी के काटने पर
चीजें जो आपको करनी चाहिए
मधुमक्खी के डंक के मामले में, यदि आप प्रभावित हिस्से में किसी तरह का कोई डंक देख पा रहे हों, तो अपने नाखूनों का उपयोग करके इसे निकाल दें। इस काम में आप जितनी फुर्ती दिखाएंगे, उतना ही डंक से नुकसान कम होगा क्योंकि यह अपना विष नहीं छोड़ पाएगा।
फिर उस क्षेत्र को साबुन और पानी से अच्छे से साफ करें। दर्द से राहत के लिए एक रोगाणुरोधक (एंटीसेप्टिक) क्रीम लगाएं। अगर आपको किसी तरह की कोई एलर्जी दिखे, तो बिना एक बार सोचे, शिशु को नज़दीकी बाल रोग विशेषज्ञ के पास लें जाएँ।
चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए
उस डंक को निकालते समय अत्यंत सावधानी बरतनी है। किसी तरह की सुई या उंगलियों से इसे निकालने की कोशिश नहीं करनी है क्योंकि इससे यह डंक और अंदर जा सकता है और ज़हर भी छोड़ सकता है। इससे शिशु को असहनीय पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है।
3मकड़ी के काटने पर
चीजें जो आपको करनी चाहिए
मकड़ी के काटने के मामले में भी प्राथमिक चिकित्सा प्रक्रिया पहले जैसी ही रहती है। साबुन और पानी से प्रभावित हिस्से को साफ़ करके कीटाणुरहित करना है। फिर एक जीवाणुनाशक (एंटीबायोटिक) क्रीम लगानी है।
सूजन और दर्द को कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर बर्फ भी लगाई जा सकती है। कुछ देर ऐसा करने के बाद, आपको तुरंत अपने बच्चे को किसी बाल रोग विशेषज्ञ के पास ले जाना है।
चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए
अगर बच्चे में मतली, उल्टी, पेट में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, मवाद या किसी भी तरह की सूजन के लक्षण दिखाई देते हैं, विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र के आसपास, तो आपको उसी समय एक बाल रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। कुछ मामलों में, आपके डॉक्टर को यह जानने की आवश्यकता हो सकती है कि बच्चे को किस प्रकार की मकड़ी ने काटा है। इसलिए, ऐसे हैरान कर देने वाले प्रश्नों के लिए तैयार रहें।
4चींटी के काटने पर
चीजें जो आपको करनी चाहिए
प्रभावित क्षेत्र को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं और प्राथमिक उपचार वाली क्रीम लगाएं। यह आगे चलकर होने वाली खुजली को रोक देगा। यदि आप फफोले देखते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। खुजली या जलन को कम करने के लिए आप बर्फ लगा सकते हैं।
चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए
अगर आप फफोले देखतें हैं, तो आपको इन्हें फोड़ना नहीं है और न ही अपने बच्चे को इन्हें खरोंचने देना है। टूटे या फटे हुए छाले संक्रमित हो सकते हैं। अगर, अचानक से ऐसा कुछ हो जाए (कोई छाला फूट जाए), तो इसे साफ कर दें और ढक कर रखें। ढकने के लिए आप किसी पट्टी का उपयोग कर सकते हैं। इन पर कोई जीवाणुनाशक (एंटीबायोटिक) मरहम लगाना मत भूलें।
5गुड़मुक्खी के काटने पर
चीजें जो आपको करनी चाहिए
यह बड़ी मक्खियाँ होती हैं जिनके काटने से बच्चे तो बल्कि एक व्यस्क का भी बुरा हाल हो जाता है। गुड़मुक्खी के काटने के तुरंत बाद, दर्द होने लगता है। आपके बच्चे को प्रभावित क्षेत्र में सूजन होने लगती है, लालिमा आ जाती है और खुजली का अनुभव होने लगता है।
यहाँ पर भी आपको सबसे पहले उस जगह को साबुन और पानी से धो लेना। जितनी बार हो सके बर्फ लगानी है और फिर एक एंटीबायोटिक मरहम लगाना है।
चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए
इस मक्खी के काटने पर क्षतिग्रस्त हुई त्वचा संक्रमण का कारण बन सकती है। ऐसे में, अगर आपके बच्चे को लगातार रक्तस्राव हो रहा हो, तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
6पिस्सू के काटने पर
चीजें जो आपको करनी चाहिए
पिस्सू के काटने पर, त्वचा पर छोटे, लाल धब्बों जैसी प्रतिक्रिया दिखने लगती है। ऐसा होते ही, तीव्र खुजली होने लगती है। इस खुजली से बचने के लिए, आप प्रभावित क्षेत्र पर बर्फ लगा सकते हैं।
चीजें जो आपको नहीं करनी चाहिए
खुजली के कारण त्वचा पर घाव हो सकते हैं, जिससे संक्रमण हो सकता है। इसलिए, अपने बच्चे को इसे खरोंचने न दें।
यह भी पढ़ें – बेबी हर्निया – लक्षण, जोखिम, कारण और उपचार
किस समय आपको बाल-रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए
अगर कीड़े के काटने से कोई गंभीर क्षति नहीं हुई है, तो आप प्राथमिक उपचार करके भी इस समस्या का समाधान कर सकती हैं। लेकिन, कुछ परिस्थितियां ऐसी होती हैं, जिनमें आपको डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ से मिलना ही पड़ता है।
- जब किसी कीड़े द्वारा आपके बच्चे को गर्दन या चेहरे पर काटा गया हो।
- जब आप बच्चे के चेहरे, होंठ और जीभ पर कीड़े के काटने से होने वाली प्रतिक्रिया साफ़-साफ़ देख पा रही हों। इन प्रतिक्रियाओं के लिए, आपको 20 मिनट से अधिकतम 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ सकता है।
- जब आपका बच्चा बेहोश हो गया हो या अपनी चेतना खो चुका हो।
- जब आपके बच्चे को कीड़े के काटने से बुखार हो जाए या घटना के 24 से 48 घंटों के बाद भी बच्चा सुस्त लगे।
- यदि घटना के एक सप्ताह बाद भी बच्चा जोड़ों में दर्द, दाने, बुखार, सूजी हुई ग्रंथियों जैसे संकेत दर्शा रहा हो।
ऐसे किसी भी संकेत को नज़रअंदाज़ करने की गलती बिल्कुल न करे और तुरंत ही नज़दीकी बाल-रोग विशेषज्ञ से मिलें। प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद भी, बाल रोग विशेषज्ञ को देखने की अत्यधिक सिफारिश की जाती है।
महत्वपूर्ण सूचना
ये सुझाव विशुद्ध रूप से सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और आपको इनमें से किसी को भी चिकित्सकीय सलाह नहीं माननी चाहिए।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



