35 के बाद गर्भवती होने पर माँ को होने वाले खतरों के बारे में

1745
User Rating
(0 reviews)
READ BY
Photo Credit: pixabay
Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

जब माँ बनने की बात आती है, तब जितने मुंह उतनी बातें होती हैं। गर्भवती होने से सम्बंधित सब की राय एक-दूसरे से अलग होती है। कुछ का मानना है कि 20 से 25 की उम्र गर्भवती होने के लिए बेहतर होती है और कुछ कहते हैं कि 25 से 30 की उम्र में माँ बनना ज़्यादा बेहतर होता है। लेकिन, अगर इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की माने, तो 35 के बाद गर्भवती होने के बाद आप न सिर्फ खुद को, बल्कि अपने शिशु को भी खतरे में डाल देती हैं। अब आप किस उम्र में माँ बनना चाहती हैं, यह आपका फैसला है, परन्तु अगर आप भी 35 के बाद गर्भवती होने की योजना बना रहीं हैं, तो आपको 35 के बाद गर्भवती होने पर माँ को होने वाले खतरों के बारे में समझने के बाद, पूरी सूझबूझ से निर्णय लेना चाहिए।

जरूर पढ़े – 35 की उम्र के बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में

1प्रीक्लंपसिया (PIH) का बढ़ता जोखिम

यदि आप 35 की उम्र के बाद गर्भवती होती हैं, तो आप खुद को प्रीक्लंपसिया की स्थिति में डाल सकती हैं। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके लक्षणों में उच्च रक्तचाप और मूत्र में महत्वपूर्ण प्रोटीन पाया जाता है। यह आमतौर पर गर्भावस्था के 20 वें सप्ताह के आसपास होती है। इस स्थिति में पैरों, टांगों और हाथों में सूजन हो सकती है और आगे चल कर यही समस्या बच्चे की मृत्यु का कारण भी बन सकती है।

2अस्थानिक गर्भावस्था की अधिक संभावना

एक्टोपिक गर्भावस्था आमतौर पर ट्यूबल गर्भधारण के रूप में भी जानी जाती है। यह एक प्रकार है जिसमें गर्भाशय के भीतर संलग्न होने की बजाय निषेचित अंडे, इसके बाहर स्वयं को प्रत्यारोपित करता है। यद्यपि यह एक दुर्लभ स्थिति है लेकिन 35 के बाद गर्भवती होने पर इसकी आशंकाएं बढ़ जाती हैं।

3निर्धारित समय से पूर्व जन्म का जोखिम (Premature Birth)

हालांकि निर्धारित समय से पहले शिशु के जन्म की स्थिति से किसी भी उम्र की माँ को गुज़रना पड़ सकता है। परन्तु, 35 की उम्र के बाद माँ बनने वाली महिलाओं में इस समस्या की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए अगर आप 35 के बाद गर्भवती होने की योजना बना रही हैं, तो आपको इस समस्या के बारे में अच्छे से जान लेना चाहिए।

4गर्भकालीन मधुमेह (gestational diabetes) के विकास की उच्च संभावनाएं

35 के बाद गर्भवती होने के साथ जुड़े खतरों में से एक यह भी है। गर्भावधि मधुमेह तीसरी तिमाही में विकसित होता है और ज्यादातर बच्चे के जन्म के बाद दूर भी हो जाता है। हालांकि, जब इस उम्र की बात आती है, तो महिलाओं को जीवन के अगले चरणों में प्रकार 2 का मधुमेह विकसित होने की संभावना अधिक होती है।

जरूर पढ़े – गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में आने वाले परिवर्तनों के बारे में

5गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप का खतरा

हालांकि, उच्च रक्तचाप गर्भावस्था में पाया जाने वाला एक सबसे सामान्य खतरा है। लेकिन जब आप इसे 35 के बाद गर्भवती होने के साथ जोड़ते हैं, तो इसके परिणाम बहुत अलग हो सकते हैं। अगर आपको इस समस्या से झूझना पड़ता है, तो इस बात की संभावनाए बहुत ज़्यादा हो जाती हैं कि जैसे ही आपके डॉक्टर को इस बात की पुष्टि हो जाती है कि आपका बच्चा पूरी तरह से विकसित हो चूका है , वह आपको डिलीवरी के लिए कह सकता है।

6गर्भस्राव का बढ़ता जोखिम

इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि 35 की उम्र के बाद गर्भवती होने वाली महिलाओं में गर्भस्राव का जोखिम अधिक होता है। कई शोधों से पता चला है कि 35 साल की उम्र के बाद गर्भवती होने पर भ्रूण को होने वाले नुकसान की संभावना 25% तक बढ़ जाती है और 37 और 40 वर्ष की उम्र के बाद, इसकी संभावना और ज़्यादा हो जाती है।

7सी-सेक्शन से गुजरने की संभावना बढ़ जाती है

हालंकि 35 की उम्र के बाद गर्भवती होने पर, शिशु को जन्म देने के लिए नार्मल डिलीवरी हो सकती है, पर बहुत से मामलों में सी-सेक्शन अर्थात सिजेरियन डिलीवरी की आशंका बढ़ जाती है। कुछ मामलों में सी-सेक्शन को एकमात्र विकल्प की तरह देखे जाने का एक सबसे बढ़ा कारण माँ को शिशु के जन्म (नार्मल डिलीवरी) के बाद होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं।

बिना किसी दो राय के यह कहा जा सकता है कि 35 की उम्र के बाद गर्भवती होने के साथ जुड़े खतरों को ध्यान में रखते हुए, हमें अत्याधिक सावधानी बरतनी होती है। अपने चिकित्सक द्वारा सुझाई गई कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार और दवाओं को नियमित समय पर लेना बहुत ज़रूरी होता है क्योंकि ऐसा करने में ही आपकी और आपके बच्चे, दोनों की सुरक्षा है।

क्या आपने 35 की उम्र के बाद गर्भावस्था का अनुभव किया है? आपका अनुभव कैसा रहा? आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ा था? हम आपके उन अनुभवों को अन्य गर्भवती माताओं के साथ साझा करना चाहते हैं। आपसे निवेदन है कि हमें ज़रूर बताएं।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions