
गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में आने वाले परिवर्तनों के बारे में हर गर्भवती महिला जिज्ञासु रहती है। गर्भवती होने पर शरीर में आने वाले परिवर्तन स्वाभाविक होते हैं और हर गर्भवती महिला को बदलावों की इन अवस्था से गुज़रना ही पड़ता है। बहुत सी महिलाएं ऐसे भी हैं जो यह समझ ही नहीं पाती कि उनके शरीर में कौन सा परिवर्तन गर्भावस्था की वजह से है और कौन सा बढ़ती हुई उम्र की वजह से। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए, हमने कुछ ऐसे ही परिवर्तनों की सूची बनाई है, जो आपके इन सवालों का जवाब दे सकती है।
1स्तनों में परिवर्तन
गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में आने वाले परिवर्तनों में से स्तनों में आने वाले परिवर्तन भी एक है। जैसे-जैसे आपकी गर्भावस्था बढ़ती जाती है अर्थात विकसित होती जाती है, आप स्तनों में भारीपन महसूस करने लगती हैं। कुछ महिलाओं को स्तनों के आकार में भी परिवर्तन नज़र आता है, लेकिन कुछ महिलाओं के साथ ऐसा नहीं होता। बहरहाल, जो भी हो, गर्भावस्था के दौरान स्तनों के आकार में परिवर्तन आना निश्चित ही होता है।
जरूर पढ़े – गर्भावस्था सम्बन्धी कुछ सुझाव – जो शायद आपको कहीं और नहीं मिलेंगे
2त्वचा में परिवर्तन
एक पुरातन धारणा है कि आपकी त्वचा का चमकना, आपके गर्भ में लड़का या लड़की होनी का एक महत्वपूर्ण संकेत होता है। पर हम ऐसी दकियानूसी विचारधारा का समर्थन नहीं करते। कुछ महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान उनकी त्वचा में बहुत ज़्यादा मलिनकिरण या गंभीर मुँहासे हो जाते हैं। जबकि कई अन्य महिलाओं की त्वचा इस समय के दौरान चमकदार हो जाती है। वहीँ, गर्भावस्था में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी त्वचा बहुत ज़्यादा रूखी हो जाती है।
3सूजन
गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में आने वाले परिवर्तनों में से शरीर के अलग-अलग भागों में सूजन सबसे सामान्य होती है। ध्यान रहे, यह पैरों की सूजन तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गर्भावस्था में यह सूजन हाथ, टखनों इत्यादि तक भी हो सकती है। इस सूजन से परेशान या चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ऐसा गर्भावस्था के दौरान आपके शरीर में अतिरिक्त रक्त और तरल पदार्थ के कारण होता है।
4मुंह में परिवर्तन
जब आप गर्भवती होती हैं, तो आप अचानक आपने मुंह में भी परिवर्तन महसूस करती हैं। आपके मसूड़ों से खून निकलने लगता है और कभी-कभी आप दांतों में भी दर्द अनुभव करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्भवती महिलाओं में कैल्शियम की आवश्यकता, अन्य महिलाओं (जो गर्भवती नहीं होती) से अधिक होती है। ऐसे में आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि आप अपने आहार में पर्याप्त कैल्शियम ले रही हों, अन्यथा आपका शरीर कैल्शियम की कमी आपकी हड्डियों और दांतों से पूरी करेगा ताकि आपके बच्चे की आवश्यकता पूरी हो सके।
5ऐंठन
जब आपके शरीर में लोहे या पोटेशियम का कमी हो जाती है, तो आपको पैर की ऐंठन जैसी परेशानिओं का सामना करना पड़ता है। यहां तक कि कई बार तो लेटे होने पर भी, आपको मध्यरात्रि ऐसी ऐंठन हो सकती है। यकीन मानिए, यह ऐंठन बहुत दर्दनाक होती है। इससे बचने के लिए सुनिश्चित करें कि आपके शरीर में लोहे और पोटेशियम के स्तर बिगड़े हुए न हों क्योंकि थोड़ी सी कमी भी बहुत पीड़ाजनक ऐंठन का कारण बन सकती है, विशेष रूप से रात के समय के दौरान।
जरूर पढ़े – गर्भावस्था के दौरान नींद – चुनौतियां और अनुभवी समाधान
6सांस लेने के पैटर्न में परिवर्तन
गर्भाशय के खुद को ऊपर की तरफ मांसपेशियों की चादर में धकेलने की वजह से फेफड़ों पर दबाव बढ़ने लगता है, और इसी वजह से आपको श्वास लेने में परेशानी होती है। यह आमतौर पर आपकी गर्भावस्था के अंत में (तीसरी तिमाही) में होता है।
ऐसी स्थिति में मुझे साइड-लाइंग पोजीशन से बहुत आराम मिलता था।
ऐसा करने से शिशु का वजन आपके डायाफ्राम से हट जाता है और आप आसानी से सांस ले पाती हैं।
7शौच प्रक्रिया में परिवर्तन
गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में आने वाले परिवर्तनों में से कब्ज भी एक बहुत ही आम बात है, जिसके बारे में गर्भवती महिलाएं अक्सर शिकायत करती हैं। इसलिए आपको गर्भावस्था के दौरान आपने आहार में फाइबर की मात्रा को बढ़ा देना चाहिए। इसके साथ ही गर्भावस्था में किए जाने वाले दैनिक व्यायाम को भी करना न भूलें। लेकिन, अगर फिर भी आपको कब्ज़ से राहत नहीं मिलती, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
गर्भावस्था के दौरान माँ के शरीर में आने वाले परिवर्तनों में से आपने जिन परिवर्तनों का सामना किया था, उनके बारे में हमारे पाठकों को ज़रूर बताएं। साथ ही यह भी बताएं कि आपने उन परिवर्तनों का सामना कैसे किया था।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



