
शायद आप नहीं कि आपके बच्चे के कमरे की बनावट, रंगों का तालमेल और कमरे के अंदर का वातावरण, आपके शिशु के व्यक्तित्व पर गहरा असर डालता है। बच्चे के कमरे को सजाना न केवल बच्चे के मनोविज्ञान को, बल्कि उसके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए, माता-पिता होने के नाते आपको इस ओर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इस लेख में, हम नवजात शिशु के कमरे को सजाने के महत्व और सजावट के लिए कुछ सुझावों के बारे में चर्चा करेंगे।
1नवजात शिशु के कमरे का माहौल
एक्सपर्ट्स के मुताबिक नवजात शिशु का कमरा, उसमें इस्तेमाल होने वाले रंग, फर्नीचर, और बाकी जरूरत का साजो-समान, उसके व्यक्तित्व पर असर डालेंगे।
जब बात बच्चे के भविष्य की हो तो कोई समझौता हो ही नही सकता और ना ही इसको मज़ाक में लिया जा सकता है। इस में किसी किस्म की लापरवाही का मतलब है, अपने बच्चे के भविष्य से खिलवाड़ करना।
जरूर पढ़े – बच्चे के मस्तिष्क के विकास में खिलौनों के महत्व के बारे में
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा डॉक्टर बने, इंजिनियर बने, फिल्मी अदाकार बने, गायक बने, खिलाड़ी बने या सूपर हीरो बने; आपको उसकी तैयारी उसके पहले दिन से ही करनी पड़ेगी। यकीन मानिए, पहले की गई तैयारी बाद में आपका बहुत बड़ा मसला हल करेगी।
2नवजात शिशु के कमरे की रूप-रेखा
अगर आपको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो इसमे कोई हैरानी की बात नहीं है। लेकिन फिर भी, कमरे की रूप-रेखा के बारे में सोचना कोई मुश्किल बात नहीं है। इससे पहले की आप नवजात शिशु के कमरे में कोई भी बदलाव करे, आपको एक लिस्ट बना लेनी चाहिए।
सबसे पहले आपको आपने बच्चे के कमरे को समझना होगा। जी नहीं, आप इसको टाल नही सकते क्योंकि अगर आज आपको टाल देंगे, तो आपको बाद में पछताना पड़ेगा।
आपको, खुद से यह सवाल करने चाहिए – कमरे में रोशनी कहाँ से आएगी? जरूरत से ज़्यादा रोशनी आपके बच्चे की नींद खराब करेगी और वो पूरी नींद नहीं ले पाएगा और वक़्त से पहले उठ जाएगा। क्या आप अपने बच्चे का बिस्तर ऐसी जगह प्लान कर रहे है जिसके पास कोई खिड़की है जहाँ से सर्दियों में ठंडी हवा आएगी? ऐसी छोटी छोटी चीज़े आपको अपने बच्चे के बेडरूम की जगह निर्धारित करने में बहुत मदद करेगी।
जरूर पढ़े – अपने बच्चों को ठंड और फ्लू से कैसे सुरक्षित रखें
3नवजात शिशु के कमरे का जरूरी फर्नीचर
नवजात शिशु को घर लाने से पहले आपको कुछ फर्नीचर जरूर खरीद लेना चाहिए। कुछ चीज़े जैसे सोने के लिए पालना, ,
,
, और अगर आप बच्चे को ज़मीन पर लिटा के मालिश इत्यादि करना चाहती है तो उसके लिए कोई
। यह सब चीज़ों का इंतेज़ाम पहले से ही कर लें।
4नवजात शिशु के कमरे का रंग
बच्चे के कमरे के रंग बड़ों के कमरे के रंगों से एकदम अलग तरीके से चुने जाते हैं। यहाँ पर आपको थोड़ी कलाकारी सीखनी ही पड़ेगी। प्रयोग करके देखें; दो दीवारों पर एक जैसा रंग और बाकी बची दो दीवारों पर कुछ हलका रंग करके देखें। रंग बड़े ध्यान से चुने क्योंकि रंगों से ही सारे कमरे की रौनक है।
जरूर पढ़े – बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कुछ सुझाव
5नवजात शिशु के कमरे के पर्दे
बच्चे के कमरे के पर्दे चुनते समय कुछ चीज़ों का खास तौर पर ध्यान रखा जाना चाहिए, जैसे कि पर्दे के रंग, पर्दे की लंबाई, और पर्दे टांगने की रॉड। रॉड वाले पर्दे से दुर्घटना का डर बना रहता है। जैसे ही आपका बच्चा चीज़ों को पकड़-पकड़ के चलने लगता है, तो ज़ाहिर सी बात है कि वो पर्दों को पकड़ के भी चलने की कोशिश करेगा और ऐसे में पर्दे के उपर से गिरने का ख़तरा ज़्यादा होता है। ध्यान रखे कि पर्दों की लंबाई ज़्यादा ना हो ताकि आपका बच्चा उसमे फँस कर ना गिरे।
6नवजात शिशु के कमरे की सफाई
गर्भावस्था में खुद से झाड़पोंछ करना ख़तरनाक हो सकता है, आप गिर भी सकती है और आपको धूल मिट्टी से एलर्जी भी हो सकती है। तो, बेहतर रहेगा कि इस काम में किसी का साथ ले लिया जाए। बहुत सी ऐसी संस्थाएँ है जो इस तरह की साफ़ सफाई में निपुण होती है। किसी ऐसे एक्सपर्ट की मदद ले लेनी चाहिए जो मुश्किल से मुश्किल कोने में भी सफाई करना जानता हो।
जरूर पढ़े – नवजात शिशु के लिए खरीदे जाने वाले सामान की लिस्ट
सबसे जरूरी बात, एक बढ़िया सा बाल रोग विशेषज्ञ जरूर ढूंढ लें। ध्यान रहे की यह एक ऐसा विशेषज्ञ हो जो हर समय आपके लिए उपलब्ध हो। जिस भी डॉक्टर ने आपकी डिलिवरी की है, उसी से पूछिए क्योंकि उसके पास कोई ना कोई सुझाव अवश्य होगा।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



