
हम में से बहुत लोगों के लिए क्रैडल कैप एक नया शब्द हो सकता है, परन्तु माताओं के लिए नहीं। यह शिशु के जन्म से सम्बंधित उन चीज़ों में से एक है, जिनके बारे में आपको कुछ ज़्यादा जानकारी नहीं होगी।
क्रैडल कैप क्या है?
यह वास्तव में आपके नवजात शिशु के सिर (खोपड़ी) की त्वचा पर पपड़ीदार, शुष्क, रूसीयुक्त, पीली या भूरी पपड़ी होती है। हालाँकि, यह बहुत ही सामान्य होती है, और कुछ सप्ताहों के बाद यह खुद ही ठीक हो जाता है, लेकिन फिर भी इसका घेरलू उपचार किया जा सकता है।
क्या यह संक्रामक है?
यह किसी भी बच्चे को प्रभावित कर सकता है, लेकिन यह संक्रामक नहीं होता। शिशुओं में क्रैडल कैप का होना, बहुत ही सामान्य बात है और जैसा मैंने पहले कहा कि ज्यादातर मामलों में यह समय के साथ ठीक भी हो जाता है। क्रैडल कैप को नाखून से खरोंचने की कोशिश न करें क्योंकि ऐसा करना संक्रमण का कारण बन सकता है।
ज़रुरु पढ़े – अपने नवजात शिशु के नाख़ून कैसे काटें
क्या क्रैडल कैप चिंता का विषय है?
नहीं, क्रैडल कैप की वजह से आपको चिंतित नहीं होना चाहिए। क्रैडल कैप से आपके शिशु को कोई हानि नहीं पहुँच सकती और आमतौर पर काफी बच्चे इसके साथ ही पैदा होते है। यद्यपि यह आमतौर पर आपके बच्चे की खोपड़ी पर देखा जा सकता है, लेकिन कभी-कभी यह चेहरे, कान, बग़ल (armpits), और गर्दन को प्रभावित करता है। फिर भी, घबराने की कोई ज़रूरत नहीं है। अगर आपको इससे सम्बंधित कोई आशंका हो, तो बाल-रोग विशेषज्ञ से आपकी इसका पुष्टिकरण करवा सकते हैं।
मैं नियमित रूप से अपने बच्चे को स्नान करवाती हूँ। फिर उसे क्रैडल कैप कैसे हो सकता है?
इसका आपके बच्चे की स्वच्छता से कुछ लेना-देना नहीं है। चाहे आप अपने बच्चे को एक दिन में दो बार स्नान करवाती हों या चार दिनों में एक बार, क्रैडल कैप दोनों मामलों में हो सकता है। यह केवल शिशु की त्वचा से सम्बंधित है। असल में क्रैडल कैप व्यस्कों में पाई जाने वाली रूसी के समान है।
क्या घर पर क्रैडल कैप का इलाज करना संभव है?
जैसा कि मैंने ऊपर कहा, कुछ हफ्तों या महीनों के भीतर क्रैडल कैप अपने आप ही ठीक हो जाता है। फिर भी अगर आप कोई घेरलू उपचार करना चाहती हैं, तो कुछ चीज़ें है जो आप कर सकती है और कुछ ऐसी बातें है जिन्हे आपको कतई नहीं करना है।
- अपने नाखून या उंगलियों से अपने बच्चे के सिर की स्तह को खरोचने की गलती कभी न करें। शिशु का सिर बहुत संवेदनशील होता है, और आप कभी भी नहीं चाहेंगे कि आपके ऐसा करने से शिशु की नाज़ुक त्वचा छील जाए।
- अपने बच्चे के बालों के लिए एक नरम ब्रश खरीदें। शैम्पू से शिशु का सिर धोने के बाद, उसके सिर को इस तरह सवारें जैसे बहुत ही हल्के हाथों से मालिश की जाती है। ध्यान रखें, भूल कर भी आपको ज़ोर नहीं लगाना है।
- सुनिश्चित करें कि आप रोज़ाना गुनगुने तेल से अपने बच्चे के सिर की मालिश करती रहें। बच्चे के सिर और शरीर की मालिश के लिए नारियल तेल सबसे अच्छा विकल्प है।
- मैंने अनुभव किया है कि पेट्रोलियम जेली भी एक बढ़िया विकल्प है। मैं अपने शिशु के सिर पर कुछ दिन नारियल तेल लगा कर रखती थी और उसके बिल्कुल अगले दिन पेट्रोलियम जेली। फिर पेट्रोलियम जेली लगाने के अगले दिन, मैं शिशु के सिर को शैम्पू से धो देती थी।
ज़रुरु पढ़े – नवजात शिशु को संवारने के कुछ तरीके
क्रैडल कैप को लेकर मुझे बाल रोग विशेषज्ञ से कब मिलना चाहिए?
अगर आपको लगे की क्रैडल कैप की वजह से किसी तरह की सूजन हो रही, तो आपको तुरंत ही किसी बाल रोग विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। सूजन की वजह से शिशु को खुजली होने लगती है और कई बार खून भी बहने लगता है। इसके अलावा, अगर आप क्रैडल कैप को शिशु के शरीर या चेहरे पर फैलता देखें, तो भी बाल रोग विशेषज्ञ को मिलने में देर न करें। हालांकि ऐसा कुछ भी होने की संभावनाएं बहुत कम है।
अगर आपके भी क्रैडल कैप के बारे में कोई प्रश्न हैं, तो आप हमारे विशेषज्ञों से पूछ सकते हैं। हमें आपकी सहायता करने में बेहद ख़ुशी होगी।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



