
अगर आपने हमारे 35 के बाद गर्भधारण से सम्बंधित पिछले लेख पढ़े हैं, तो हम आशा करते हैं कि आप अभी तक 35 के बाद गर्भवती होने से जुड़ी समस्याओं के बारे में जान गए होंगे। इसमें भी कोई शक नहीं है कि 35 के बाद गर्भधारण की संभावनाएं प्रभावित होती हैं, परन्तु इसका यह मतलब नहीं है कि आप गर्भवती हो ही नहीं सकते। ऐसे मामलों में कुछ महिलाएं इस बाँझपन का इलाज करवाने को पहल देती हैं, जबकि कुछ महिलाएं इसे यह सोचकर अनुपचारित छोड़ देती है कि समय के साथ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। बाहरी उपचार के अलावा, इस समस्या के कुछ घरेलु उपचार भी होते हैं। इस लेख के माध्यम से हम 35 के बाद बाँझपन को दूर करने के कुछ घरेलु उपचारों के बारे में बात करेंगे।
नोट: इन उपायों से भी ज्यादा अगर कोई चीज़ महवत्पूर्ण है, तो वह आपके द्वारा लिए जाने वाला पोषक आहार है। सुरक्षित गर्भधारण के लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका शरीर ऐसा करने के लिए मूलभूत रूप से तैयार हो।
जरूर पढ़े – 35 के बाद गर्भावस्था की संभावना बढ़ाने के लिए 6 युक्तियाँ
1अनार खाना शुरू करें
अनार महिलाओं में प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह गर्भाशय में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है और गर्भाशय की परत को मोटा करता है। आनर से होने वाले यह सब फायदे आपको अंततः बहुत मदद करेंगे। आप या तो इसे रस के रूप में नियमित रूप से ले सकते हैं या इसके बीज और छाल का पाउडर बना कर गर्म पानी से ले सकते हैं।
2खजूरें
खजूरें न केवल गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होती हैं बल्कि गर्भधारण करने और गर्भवती होने की कोशिश करने वाली महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हैं। खजूरों में वह सभी संभावित विटामिन और खनिज होते हैं, जो स्वस्थ प्रजनन क्षमता के लिए आवश्यक हैं। आप खजूरों को प्राकृतिक रूप में खा सकते हैं या फिर इसका बीज निकालकर, इसका पेस्ट बना कर गाय के दूध से ले सकते हैं।
3एप्पल साइडर विनेगर (सिरका)
गर्भावस्था के दौरान एप्पल साइडर विनेगर के इस्तेमाल के बारे में हमेशा ही बहस रहती है। लेकिन यदि एप्पल साइडर विनेगर पाश्चराईज किया गया हो और इष्टतम तापमान पर संग्रहीत किया जाता है, तो यह गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ पेयों में से एक माना जाता है। यह आपके लार और योनि दोनों में परिपूर्ण पीएच संतुलन बनाए रख कर गर्भधारण करने में मददगार साबित होता है। यह कैंडिडा नामक संक्रमण का इलाज करने में भी मदद करता है जो बांझपन का कारण होता है।
जरूर पढ़े – 35 की उम्र के बाद गर्भधारण करने वाली महिलाओं को पेश आने वाली समस्याओं के बारे में
4जैतून का तेल
जैतून के तेल में मौजूद मोनोसैचुरेटेड वसा, स्वस्थ प्रजनन प्रणाली के लिए बहुत बेहतर माना जाता है। यह न केवल 35 के बाद गर्भवती होने पर आपके मौके को बढ़ाता है, बल्कि आपके पुरे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। सुनिश्चित करें कि आप अपने सभी खाना पकाने के प्रयोजनों के लिए एक्स्ट्रा ओलिव आयल का उपयोग कर रहे हों। आप अपनी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए इसके लगभग 1-2 चमच्च का सेवन सीधे रूप में भी कर सकते हैं।
5स्वस्थ वसा (हैल्थी फैट) का सेवन बढ़ाएं
समय के साथ, हम उच्च वसायुक्त डेयरी खाद्य पदार्थों का विभिन्न रूपों में जैसे कि चिकन मांस, संसाधित वसा का उपभोग करते हैं और यह हमारी प्रजनन क्षमता या हमारी गर्भवती होने की संभावनाओं को, विशेष रूप से 35 के बाद, बिल्कुल मदद नहीं करता है। इन बेकार के अस्वस्थ वसा के उपभोग से बेहतर है आप प्रजनन क्षमता को अनुकूलित करने के लिए अधिक स्वस्थ वसा का उपभोग करें। स्वस्थ वसा के प्रमुख स्रोत है नारियल तेल, मक्खन, घास खाने वाले पशुओं का मांस, अंडे और एवोकाडो।
6जीवनशैली में बदलाव
उम्र के साथ हमारी जीवन शैली एक नाटकीय मोड़ लेती है। बढ़ती उम्र के साथ हमारा तनाव भी बढ़ने लगता है। इसके साथ ही हमारी नींद कम हो जाती, हम में से बहुत से लोग व्यायाम करना बंद कर देते हैं और स्वयं का ध्यान रखना भी भूल जाते हैं। परन्तु, अगर आप 35 के बाद गर्भवती होने की संभावना में सुधार करना चाहते हैं, तो आपको इन सब चीज़ों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। सुनिश्चित करें कि आप हर दिन कम से कम 7 घंटे नींद लेते हैं, बहुत सारा पानी पीते हैं, कम से कम 2-3 बार व्यायाम करते हैं और कम चिंता करते हैं। इन सब उपायों को करने से आप खुद में फर्क महसूस करेंगे और अंततः आपके गर्भधारण के अवसरों में भी बदलाव आएगा।
जरूर पढ़े – 35 के बाद गर्भवती होने पर माँ को होने वाले खतरों के बारे में
7लाल रास्पबेरी की पत्तियां
लाल रास्पबेरी के पत्तों का सेवन प्रजनन क्षमता बढ़ाने एवं गर्भावस्था के दौरान, बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनका सेवन गर्भाशय टॉनिक के रूप में कार्य करता है और यह पत्तियां कैल्शियम में भी उच्च होती हैं । यह कैप्सूल या चाय के रूप में बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। यह तनाव को कम करने के लिए भी बेहद लाभकारी मानी जाती हैं।
आपने इनमें से कौन से घरेलू उपचारों की कोशिश की है? क्या आपके पास कोई भी घरेलू उपचार है जो 35 वर्ष की आयु के बाद गर्भधारण करने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए अद्भुत काम करता है? हमारे पाठकों को ज़रूर बताएं।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।