बच्चों में बालों के झड़ने के कारणों और उपचारों के बारे में जानकारी

4766
User Rating
(0 reviews)
READ BY
Causes and Treatments of Hair Loss in Babies
Causes and Treatments of Hair Loss in Babies
Photo Credit: Bigstockphoto

Simranjit Kaur

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.

Read this article in English
यह लेख English में पढ़ें।

बच्चों में बालों का झड़ना पूरी तरह से सामान्य है और आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जीवन के पहले छह महीनों में सभी बच्चों के बाल झड़ते हैं। इस लेख में हम बच्चों में बालों के झड़ने के कारणों और उपचारों के बारे में बात करेंगे।

टिनिया कैपिटिस

इस समस्या का प्रमुख कारण बच्चे की खोपड़ी और भौहों के आसपास की त्वचा पर होने वाले एक फंगल संक्रमण है, जो आगे चलकर बालों और बालों के रोमों पर हमला करता है। इस समस्या से ग्रस्त बच्चे के बाल सिर के एक निर्धारित हिस्से से झड़ने लगते हैं और इस वजह से उसकी खोपड़ी की एक सतह साफ रूप से दिखने लगती है।

जरूर पढ़े – क्रैडल कैप के बारे में आमतौर पर पूछे जाने वाले सवाल

समस्या की पुष्टि

इस समस्या की पुष्टि करने के लिए, वुड लैंप टेस्ट नामक एक टेस्ट किया जाता है। यह परीक्षण एक अंधेरे कमरे में किया जाता है जहां पराबैंगनी प्रकाश प्रभावित क्षेत्र पर केंद्रित किया जाता है। इस समस्या की जाँच के लिए किसी स्केलप बायोप्सी की आवश्यकता नही होती।

इलाज

इसका समस्या का इलाज आमतौर पर विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित एंटी-फंगल एजेंटों के साथ किया जाता है। साथ ही, इस समस्या के लिए कई प्रकार के शैंपू भी आते हैं। बेहतर परिणामों के लिए, शैम्पू और मौखिक उपचार दोनों जरूरी हैं। दवाओं के अलावा ओरल मेडिकेशन की सलाह भी दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर दवा के साथ कम-से-कम आठ सप्ताह तक प्रतिदिन बताई गई ओरल मेडिकेशन नहीं ली जाती, तो समस्या का उपचार सफल नहीं होता।

एलोपेसिया आर्य

इस स्थिति से प्रभावित बच्चों में अचानक बालों के झड़ने से खोपड़ी पर पैच बनने लगते हैं। इस समस्या का एकमात्र ज्ञात कारण बालों के रोमों पर प्रतिरक्षा प्रणाली का हमला है।

समस्या की पुष्टि

दुर्भाग्यवश, एलोपेसिया आर्य के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। यही कारण है कि इस समस्या के परिक्षण के लिए कोई विशिष्ट तरीका उपलब्ध नहीं है।

इलाज

एलोपेसिया आर्य के मामले में, रिकवरी बहुत धीमी होती है और कई बार तो एक वर्ष तक का समय भी लग जाता है। बच्चों के मामले में, आपको एक त्वचा विशेषज्ञ की निरंतर निगरानी चाहिए होती है।

जैसा हमने पहले कहा था कि इस समस्या के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है, इसी वजह से इससे जुड़ी कोई अनुमोदित दवा भी उपलब्ध नहीं है। उपचार करते समय, आपको यह बात याद रखनी चाहिए कि इस समस्या के उपचार से भले ही प्रभावित क्षेत्र में सुधार नजर आने लगे, पर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि इस उपचार से सिर के अन्य क्षेत्रों में भी बालों का झड़ना भी रुक जाएगा। एक सफल उपचार के बाद भी, कुछ समय बाद बालों के झड़ना फिर से शुरू हो सकता है।

खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल से बनाए गए उत्पादों का इस्तेमाल करने की वजह से

कई माता-पिता अपने बच्चों के बालों की सफाई के लिए खतरनाक रसायनों के इस्तेमाल से बनाए गए उत्पादों (शैम्पू, तेल) का इस्तेमाल भी करते हैं। यह भी बालों के झड़ने का एक कारण है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस प्रकार के उत्पाद न सिर्फ बालों को, बल्कि उनकी त्वचा को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, कुछ लोग, वयस्कों के लिए बने (शैम्पू, तेल) उत्पाद, बच्चों पर इस्तेमाल करने लगते हैं। यह भी बहुत गलत है क्योंकि वयस्कों के लिए बनाए शैम्पू इत्यादि में रसायनों की मात्रा वयस्कों के हिसाब से होती है और इनके इस्तेमाल से बच्चों के बालों को नुकसान होना तय है।

जरूर पढ़े – क्या नवजात शिशु के शरीर पर भी अत्यधिक बाल होना सामान्य है?

इलाज

यदि आपको लगता है कि किसी रासायनिक रूप से रचित शैम्पू इत्यादि के कारण बच्चे के बाल झड़ रहें है, तो आपको इनके इस्तेमाल से बचना चाहिए।

तेलोजेन एफ्लुवियम

यह एक ऐसी स्थिति है जो तनाव या बीमारी के कारण होती है और बच्चे के शरीर को पोषक तत्वों के आकलन से वंचित कर देती है। इसकी वजह से या तो बालों को विकास धीमा हो जाता है या पूरी तरह खत्म।

समस्या की पुष्टि

असल में, आपको बालों के विकास चक्र को समझने की आवश्यकता है। इस चक्र को दो चरणों में बांटा गया है। एक चरण को विकास कहते हैं और दूसरे को ठहराव।

विकास की अवधि लगभग तीन साल तक चलती है, और ठहराव तकरीबन तीन महीने तक। ठहराव चरण के दौरान, बाल कूप में रहते हैं। पुराने बालों के झड़ने से नए बालों के विकास का चरण शुरु हो जाता है।

मैं ऐसे कई माता-पिताओं से बात कर चूका हूँ, जिन्होंने मुझे बताया कि जन्म के समय उनके बच्चे के बालों का रंग कुछ और था और झड़ने के बाद कुछ और हो गया।

इलाज

यह एक ऐसी समस्या है, जो खुद ही शुरू होती है और फिर समय के साथ अपने-आप ही गायब हो जाती है। इसलिए, इस समस्या के बारे में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है।

ट्रायकोटिलोमेनिया

बच्चों के लिए बालों के झड़ने का यह एक और प्रमुख कारण है। इस समस्या में तनाव के कारण एक बच्चा अपने ही बाल खींचता रहता है। वैसे तो इस समस्या का संबंध मनोविज्ञान से है, पर बच्चों के मामलें में, इसके लिए खीज, झुंझलाहट और गुस्सा जिम्मेदार होता है क्योंकि उनके पास अपने क्रोध या निराशा को व्यक्त करने का यह एकमात्र तरीका है।

जरूर पढ़े – बच्चों में कानों के इन्फेक्शन को रोकने के लिए क्या किया जाना चाहिए

इलाज

ऐसी बीमारी की स्थिति में आपको एक मनोचिकित्सक की सहायता लेनी पड़ती है।

इसके अलावा, आप निम्नलिखित उपाय भी कर सकते हैं
  1. अगर बच्चे के बाल झड़ने का हल्का सा अंदेशा भी हो, तो आपको इस विषय में अपने बाल रोग विशेषज्ञ को जरूर बताना चाहिए। हालांकि पहले छह महीने के बाद, बालों का झड़ना सामान्य बात है। फिर भी, यह चिंताजनक है या नहीं, इसकी पुष्टि रोग विशेषज्ञ ही कर सकता है। किसी भी संदेह के मामले में, वह आपको समय रहते किसी त्वचा विशेषज्ञ से मिलने या एंटी-फंगल दवा का सुझाव दे सकता है।
  2. आपको बच्चे की नींद में उसकी स्थिति बदलते रहना चाहिए। एक ही दिशा में लेटे रहने से भी बच्चे के बाल झड़ने लगते हैं।
  3. यदि आप बच्चे के लिए किसी विशेष प्रकार के तकिए का उपयोग कर रहे हैं, तो इसका उपयोग करने से पहले अपने बाल रोग विशेषज्ञ से जरूर पूछें।

अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।

अंत में, यह न भूलें कि एक बच्चे के बालों की बनावट वयस्कों के मामले में नाजुक होती है। इसलिए बच्चों के बालों को हल्के हाथों से ही कंघी करना चाहिए। बच्चों के बालों का एक निर्धारित आयु तक झड़ना तय होता है, लेकिन अगर वह किसी समस्या से पीड़ित नहीं है, तो एक वर्ष में उसके बालों का बढ़िया विकास हो जाता है।

Do you need more help?

क्या आपको और मदद चाहिए?

  • Write a Comment
  • Write a Review
  • Ask a Question
Mom's Cuddle Comment Policy
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.
Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
टिप्पणी करने की नीति
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
{{ reviewsOverall }} / 5 User Rating (0 reviews)
How helpful was this article?
What people say... Write your experience
क्रमबद्ध करें

सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।

Verified Review
{{{ review.rating_title }}}
{{{review.rating_comment | nl2br}}}

Show more
{{ pageNumber+1 }}
Write your experience

Your browser does not support images upload. Please choose a modern one

Latest Questions

Mother of one, Master of Education with specialization in child-psychology. After becoming mother, I met with real me. I am now learning new concepts of parenting every fresh day and sharing my experiences with other mothers. I believe, one of the most important things that you, as a parent, should work on is - your child's psychology. Understanding the child-psychology will help you build stronger bonds and know them better.