Mera baby 10 mnth running hai. Voh har month bimar ho jata hai. Pls aisa kya kru jisse vo bimar na ho.
बच्चे के बार बार बीमार होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि खराब रोग प्रतिरोधक क्षमता (Poor Immunity), शरीर में विटामिनों या खनिजों जैसे कि आयरन, जिंक की कमी या फिर दूषित वातावरण के सम्पर्क के कारण होने संक्रमण इत्यादि। बच्चे का बार बार बीमार होना उसके विकास पर असर डालता है। हालांकि, इस समस्या का सबसे बेहतर इलाज बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना है। फिर भी, आपको एक बार किसी बाल रोग विशेषज्ञ से जरूर मिल लेना चाहिए। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा लेख – 5 ऐसे खाद्य पदार्थ जिनसे बच्चे की इम्युनिटी अर्थात रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है – जरूर पढ़ें।