Baby ko 15 days se green potty ho rahi hai. Kya Kare?
आपके शिशु के पैदा होने से लेकर उसके शुरुआती कुछ महीनों तक आप उसके शौच के रंग एवं गिनती में कई परिवर्तन देखेंगे।
इन परिवर्तनों का सीधा संबंध दो सवालों से हैं –
- बच्चे की आयु क्या है?
- बच्चे को दिए जाने वाले आहार अर्थात क्या वह सिर्फ स्तनपान कर रहा है या आप उसे कोई फार्मूला मिल्क इत्यादि दे रहें हैं?
हरे रंग का शौच करने के कारण
शिशु के हरे रंग का शौच करने के कारण बहुत ही कम होते हैं। अगर आप अपने शिशु को फार्मूला दूध दे रहीं हैं, तो उसके शौच के हरे रंग का होने का कारण, फार्मूला दूध में आयरन (आइरन) की उपस्थिति भी हो सकता है। लेकिन अगर आप अपने शिशु को कोई फार्मूला दूध नहीं दे रहीं हैं, तो उसके शौच के हरे रंग का होने का कारण फॉरमिल्क और हिन्डमिल्क का असंतुलन भी हो सकता है। आपको यह सुनिश्चित करना होता है कि स्तनपान के दौरान आपके शिशु को दोनों प्रकार का (गाढ़ा और पतला) दूध मिले। ऐसा सुनिश्चित करने के लिए आप अपने शिशु को एक स्तन से दूसरे स्तन पर तभी लेकर जाएँ, जब उसने पहले स्तन को पूरी तरह से खाली (उसमे दूध शेष ना हो) कर दिया हो।
शिशु के शौच के रंग में होने वाले परिवर्तनों के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारा संबंधित लेख भी पढ़ सकते हैं।