हमारा बेटा 3 महीने का हो गया है। क्या हमें उसे माँ के दूध के इलावा कुछ और देना शुरू कर देना चाहिए? कृपया हमें सलाह दें।
नमस्कार
प्रिय पाठक, नवजात शिशु के लिए 6 महीने तक माँ का दूध ही सबसे बेहतर खुराक मानी जाती है। फिर भी अगर आप अपने शिशु को फार्मूला मिल्क देना शुरू करना चाहते हैं, तो बाल रोग विशेषज्ञ(पेडिअट्रिशन) से सलाह ले कर ही शुरू करें।