Mere baby bol to pata hai but clearly nhi jaise mama papa dada chacha tayi aunty etc. But sentence nahi bol pata jaise pani do or agar kuch chahiye hota hai to bus isharon se mangta hai. Abhi 2 years 4 month ka hua hai. Please koi solution bataye. Dr. ko dikhaya unhone mana kar diya ki tantua (Tongue Tie) nahi hai. Please help me.
प्रिय पाठक
हमने अपने पिछले कई लेखों में इस बात पर जोर दिया है कि हर बच्चे की विकास दर अलग होती है।
चाहे कोई बच्चा एक साल का हो या चार का, प्रत्येक बच्चे की वृद्धि दर दूसरे से अलग होती है। कुछ बच्चे जमीन पर रेंगने लेट लगते हैं, कुछ चलने लेट लगते हैं, कुछ रेंगते नहीं और सीधा चलने ही लग जाते हैं, कुछ पढ़ने लेट लगते हैं और इसी प्रकार कुछ बच्चे बोलने लेट लगते हैं।
जैसा आपने खुद ही बताया कि डॉक्टर ने टंग टाई न होने की पुष्टि कर दी है, तो आपके पास एक अन्य विकल्प बचता है और वह है किसी स्पीच थेरेपिस्ट से मिलना। अपने बच्चे को किसी भाषण चिकित्सक अर्थात स्पीच थेरेपिस्ट के पास ले जाएं। वह कुछ टेस्ट करके, भाषण विकास में देरी अर्थात स्पीच डिले की पुष्टि कर देगा। जिसके बाद, वह बच्चे को स्पीच से जुड़ी कुछ थेरपीस देगा और आपको यह भी बता पाएगा कि आपका बच्चा ठीक तरह से कब तक बोल पाएगा।
बोलने में देरी के कई मामलों में यह अवधि 2.5 से 3 साल तक भी चली जाती है। ऐसे में अगर आपका बच्चा सिर्फ शब्दों को बोल पाता है और वाक्यों को नहीं, तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य है।
इस विषय में आप हमारा लेख – बोलने में देरी – मेरे 2.5 साल के बच्चे ने अभी तक बोलना क्यों शुरू नहीं किया। क्यों? – भी पढ़ सकती हैं।