
इसमें कोई शक नहीं है कि जब बात नवजात बच्चे को शांत करवाने की आती है, तो चुसनी एक बढ़िया विकल्प के रूप में सामने आती है। मैं मानती हूँ कि मैंने भी अपने बच्चे को शांत करवाने के लिए चुसनी का सहारा लिया था, लेकिन जैसे ही मुझे महसूस हुआ कि मेरा बच्चा चुसनी का आदी हो गया है, मैंने अपने बच्चे की इस आदत को बदलने का निर्णय लिया। इसका निरंतर उपयोग न केवल एक माँ के रूप में मेरे लिए हानिकारक सिद्ध हो रहा था, बल्कि मेरी बेटी के लिए भी ठीक नहीं था।
यदि आपका बच्चा चुसनी का उपयोग थोड़े समय के लिए ही करता है और उससे चुसनी वापिस लेने के बाद वह विरोध में रोता नहीं है, तो इसका इस्तेमाल कोई गंभीर विषय नहीं है। लेकिन, अगर आपका बच्चा चुसनी को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं है, तो आपको यह मान लेना चाहिए कि आपका बच्चा चुसनी का आदी हो गया है। ऐसे में, अपने बच्चे को इस आदत से छुटकारा दिलवाने के लिए, आप नीचे दिए गए कुछ तरीके अपना सकती हैं –
ज़रूर पढ़े –शिशुओं की चुसनी (Pacifiers) का उपयोग करने के फायदे और नुकसान
1. अपने बच्चे को उसकी चुसनी खुद ढूंढने दें
अगर आपका बच्चा चुसनी का आदी हो गया है, तो उसे इस आदत से छुटकारा दिलवाने के लिए सबसे बेहतर उपाय है कि बच्चे को उसकी चुसनी खुद ढूंढने दें। अधिकांश बच्चे चुसनी के आदी इसलिए हो जाते है क्योंकि उनके माता-पिता हर वक़्त चुसनी को उनके पास ही रखते हैं। जब भी बच्चा रोता है, चुसनी देकर उसे शांत करवाने का प्रयास किया जाता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका बच्चे इसका आदी न हो, तो हर वक़्त उसे चुसनी न दें और न ही चुसनी उसके पास रखें। जब उसे ढूंढने पर भी चुसनी उसके आसपास नहीं मिलेगी, तो वह धीरे-धीरे खुद ही इसके बारे में सोचना छोड़ देगा।
2. चुसनी देने की समय-सीमा निर्धारित कर दें
बच्चे को चुसनी से हटा पाना मुश्किल हो सकता है लेकिन असंभव नहीं है। ऐसा करने के लिए चुसनी का समय धीरे-धीरे कम कर दें। अगर आपका बच्चा लगातार एक घंटे के लिए चुसनी का इस्तेमाल करता है, तो आप शुरुआत में इस समय-सीमा को 10 से 15 मिनट तक घटा दें। इस कम किए गए समय में, आप अपने बच्चे के साथ खेलें, उसे कुछ खिलाएं, उससे बात करें। ऐसा करने का एक मात्र कारण है बच्चे के दिमाग को चुसनी से हटाना और किसी और चीज़ में व्यस्त करना।
3. चुसनी केवल सोने के समय ही दें
ऐसा करने लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको कोशिश करनी होगी कि आप अपने बच्चे को चुसनी केवल सोने के समय ही दें। प्रारंभ में, ऐसा कर पाना मुश्किल होगा। लेकिन धीरे-धीरे, आपका बच्चा समझ जाएगा कि केवल सोने के लिए ही उसे चुसनी दी जाएगी।
4. चुसनी के इलावा उसे कोई और खिलौना दे
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि बच्चे आसानी से उस चीज़ के आदी हो जाते हैं, जो उन्हें आसानी से मिल जाती हैं। चुसनी के मामले में भी ऐसा ही होता है। अगर आप बच्चे को बिना मांगे या फिर हल्के से विरोध पर आसानी से चुसनी देती रहेंगी, तो उसका चुसनी का आदी हो जाना बहुत ही स्वाभाविक बात है। ऐसी हालत में, आपको चाहिए कि अपने बच्चे का चुसनी से ध्यान हटाने के लिए, उसे कोई और खिलौना दे कर व्यस्त कर दें। ऐसा करने से आपके बच्चे का चुसनी के लिए आदी होना कम हो जाएगा।
5.चुसनी ही ऐसे दें, जिसका इस्तेमाल बच्चे के लिए कठिन हो
जब आपको लगे कि आपका बच्चा चुसनी का आदी हो गया है, तो उसकी इस आदत से छुटकारे के लिए, आप उसे चुसनी ही ऐसी दें, जिसका इस्तेमाल उसके लिए सहज न हो। आसान शब्दों में कहूं, तो उसे ऐसी चुसनी दे, जो या तो आकार में बहुत बड़ी हो या बहुत छोटी। ऐसा करने से बच्चे का चुसनी को इस्तेमाल कर पाना मुश्किल हो जाएगा और धीरे-धीरे वह खुद ही चुसनी का उपयोग करना बंद कर देगा।
ज़रूर पढ़े –आख़िर मेरा बच्चा क्यों रो रहा है?
चाहे चुसनी की आदत को छुड़वाने के लिए आप कोई भी उपाय करें, पर इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको अचानक कोई बदलाव नहीं करना हैं। एकाएक हुए बदलाव से आपका बच्चा ज़्यादा व्याकुल हो जाएगा। धीरे-धीरे उसकी इस आदत को बदलना ही सबसे अच्छा तरीका है।
क्या आपका बच्चे भी चूसना का आदी हो गया था? अगर हाँ, तो उसकी इस समस्या का आपने कैसे समाधान किया? इस विषय में अपने अनुभव हमसे ज़रूर बांटें।
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Comment
- Write a Review
- Ask a Question
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।



