
- पूरी तरह से फोल्ड हो जाता है।
- बहुत ही कम जगह में कहीं भी रख सकते हैं।
- सेफ्टी लॉक बहुत ही बढ़िया है।
- स्ट्रोलर रोकने के लिए दी गई ब्रेक इसकी खास विशेषता है।
- वजन में भी एक दम ठीक है।
- बहुत उत्तम गुणवत्ता की सामग्री से बनाया गया है।
- दिशा निर्देश मैन्युअल सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है।
- ज़्यादा छोटे बच्चों के लिए ठीक नहीं है।
- सीट के नीचे कोई गद्दा नहीं है।
- स्ट्रॉलर अलग-अलग पोजीशन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।
- स्ट्रोलर को सादी सतह पर चलाते हुए भी, मैंने कई मौकों पर पहियों के चलने में असमानता महसूस की है।
बहुत से माता-पिता स्ट्रोलर खरीदने को व्यर्थ का निवेश मानते हैं क्योंकि उनके मुताबिक यह कुछ ही महीनों के लिए इस्तेमाल होता है। वास्तव में ऐसा नहीं है क्योंकि अगर आयु-सीमा एवं जरूरत को ध्यान में रख कर ख़रीदा जाए, तो यह बहुत ही बढ़िया निवेश है। जहाँ यह शिशु के साथ कहीं भी आना-जाना आसान बनाते हैं, वहीं स्ट्रोलर सुरक्षा एवं शिशु के विकास में ही एक अहम भूमिका निभाता है। अगर आप किसी को तक का यादगारी उपहार देना चाहते हैं, तो स्ट्रोलर से बढ़िया क्या हो सकता है। इस लेख के माध्यम से हम
की समीक्षा करेंगे और आपको बताएंगे कि एक स्ट्रोलर खरीदने से पहले आपको किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए।

सही स्ट्रोलर का चुनाव कैसे किया जाता है।
सही स्ट्रोलर के चुनाव में शिशु की उम्र बहुत अहम भूमिका निभाती है। बहुत से माता-पिता कीमत देखकर स्ट्रोलर खरीदने की गलती करते हैं अर्थात कम कीमत वाला स्ट्रोलर खरीद लेते हैं और बाद में उन्हें यह व्यर्थ का निवेश लगता है। उम्र के हिसाब से हमें बच्चे की ज़रूरत को समझना चाहिए। आइए , इस विषय में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
0 – 6 महीने तक के बच्चे के लिए
अगर आपका बच्चा इस आयु सीमा में है, तो आपको एक ऐसे स्ट्रोलर की ज़रूरत है, जो बच्चे को स्थिर, समर्थित और आरामदायक अवस्था में रख सके।
अगर आपका बच्चा 0-6 महीने के आयु वर्ग में आता है, तो हम लवलैप ग्रैंड बेबी स्ट्रोलर (ब्लैक) लेने की सलाह देते हैं।
इस उम्र के बच्चों के लिए आपको एक ऐसा स्ट्रोलर चाहिए जो कि उनको झटकों से बचा सके, जिसमें शिशु पूरी तरह से अपनी पीठ पर लेट पाए क्योंकि इस आयु सीमा में बच्चे न तो खुद से बैठ पाते हैं और न ही उनको ज़्यादा देर बिठाया जाना चाहिए। सुरक्षा के लिए दिए गए 5 हार्नेस अंकों को हमेशा ध्यान में रखें।
6-12 महीने तक के बच्चे के लिए
इस आयु सीमा में आपका बच्चा खुद से बैठने लग जाता है। ऐसे में, आपको स्ट्रोलर खरीदने से पहले, स्ट्रोलर की सीट पर खास ध्यान देना होता है।
अगर आपका बच्चा 6-12 महीने के आयु वर्ग में आता है, तो हम लवलैप सनशाइन बेबी स्ट्रोलर (नारंगी) लेने की सलाह देते हैं।
आपको ऐसा स्ट्रोलर खरीदना है, जिसकी सीट पूरी तरह से आरामदायक और चारों ओर से सुरक्षित हो। इस उम्र में बच्चे कुछ समय तक अपने साथ चलने वाले को (माता, पिता या नैनी) न देख पाएं, तो व्याकुल हो जाते हैं।
इसलिए आपको ऐसा स्ट्रोलर खरीदना चाहिए, जिसे आप दोनों दिशा में चला पाएं अर्थात शिशु के मुंह को आगे की ओर रखकर भी और पीछे की ओर रख कर भी। सुरक्षा के लिए दिए गए 5 हार्नेस अंकों को हमेशा ध्यान में रखें।
12-24 महीने तक के बच्चे के लिए
इस उम्र में आपका शिशु बहुत ज़्यादा स्वतंत्र और गतिशील हो जाता है। उसके एक स्थान पर टिक कर बैठने की संभावनाएं कम ही होती हैं। वह स्ट्रोलर में भी इधर-उधर घूमता ही रहता है। एक आयु में शिशु उसके आसपास की दुनिया को अपने हिसाब से देखना चाहता है अर्थात उसे स्ट्रोलर में बांध कर रख पाना बहुत कठिन हो जाता है।
अगर आपका बच्चा 12-24 महीने के आयु वर्ग में आता है, तो हम लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर लेने की सलाह देते हैं।
स्ट्रोलर में बैठने से ज़्यादा, आपका बच्चा खुद से भागना-दौड़ना ज़्यादा पसंद करता है। वह स्ट्रोलर में केवल थक कर ही बैठेगा। ऐसे में आप स्ट्रोलर को हर समय साथ लेकर नहीं घूम सकते। लेकिन, अगर स्ट्रोलर साथ में हो, तो ज़रूरत पड़ने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसलिए आपको किसी ऐसे स्ट्रोलर की ज़रूरत है, जो पूरी तरह से लचीला हो, जिसे आसानी से फोल्ड करके कहीं भी रखा जा सके, और ज़रूरत पढ़ने पर निकाल कर, पांच से सात मिनट में इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा सके और इस्तेमाल के बाद आसानी से पैक किया जा सके।
इन चीज़ों को ध्यान में रखकर अगर आप अपने लिए या किसी को उपहार देने के लिए स्ट्रोलर खरीदने जाएंगे, तो आप एक बेहतर निवेश कर पाएंगे।
मैंने भी इन चीज़ों को ध्यान में रखकर अपने शिशु के लिए उसके पहले जन्म दिन पर ख़रीदा था। आज मैं, आपसे इसी स्ट्रोलर के बारे में अपने अनुभव बांटूंगा।
कुछ चीज़े जो मुझे लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर में अच्छी लगी
पैकिंग
मैंने यह स्ट्रोलर अमेज़न से मंगवाया था। काफी जांच-पड़ताल और छान-बीन के बाद, अपने शिशु की आयु को ध्यान में रखते हुए, मैंने को चुना।
इसकी पैकिंग बेहद साधारण थी। मुझे यह एक बड़े से गत्ते के डिब्बे में मिला। हालांकि डिब्बा थोड़ा क्षतिग्रस्त था, लेकिन स्ट्रोलर को किसी किस्म का कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर की पैकिंग में आपको तीन चीज़े मिलती हैं।
लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर, शामियाना अर्थात छत, 4 पहिये (2 अगले और 2 पिछले) और दिशा निर्देश गाइड (अंग्रेजी भाषा में)।

सभी चीज़े एक दम बेहतरीन स्थिति में मिली। मैं इसकी पैकिंग से बेहद खुश हूँ।
बनावट
, पांच अलग-अलग रंगों में उपलब्ध है जैसे कि प्रिंटेड ब्लैक, हरा, हल्का नीला, संतरी, एवं लाल। लेकिन, क्योंकि मेरी बेटी को रंग-बिरंगी चीज़े बहुत पसंद हैं खासकर जिसमें लाल रंग हो, इसलिए मैंने लाल रंग के स्ट्रोलर को ही चुना। इससे पहले मैंने जो बेबी कार सीट खरीदी थी, उसमें भी लाल रंग मुख्य था।

इसकी बनावट बहुत ही आकर्षक है। स्ट्रोलर में सीट, शामियाना अर्थात छत, और स्ट्रोलर के पीछे सामान रखने के लिए दी गई थैली,इन सब को बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कपड़ा बहुत ही बेहतरीन क्वालिटी का है और आसानी से फटने वाला नहीं है।

इसे आप खिलौना, डायपर, फीडर या अन्य आवश्यक सामान रखने के लिए उपयोग कर सकते हैं।

स्ट्रोलर की बॉडी को बनाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री बहुत ही बढ़िया है। इसके डिज़ाइन को लचीला बनाने के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी हर चीज़ का ध्यान रखा गया है।
सुरक्षा के हिसाब से इस स्ट्रोलर की बनावट को मैं पूरे अंक दे सकता हूँ। चाहे स्ट्रोलर को रोकने के लिए ब्रेकों की, बाहों को आरामदायक स्थिति में रखने के लिए आर्मरेस्ट की, शामियाने को पूरी तरह से खुले रखने के लिए दिए गए हुड एडजस्टमेंट की, या फिर स्ट्रोलर को गलती से फोल्ड हो जाने के खतरे को रोकने के लिए दिए गए सेफ्टी लॉक की बात हो, किसी भी पहलू को नज़रअंदाज़ नहीं किया गया है।

की सबसे बढ़िया बात है कि यह पूरी तरह से फोल्ड हो जाता है और बहुत ही कम जगह में इसे रखा जा सकता है अर्थात इसको लाना – ले जाना मुश्किल नहीं है। इसको किस तरह से इस्तेमाल के लिए तैयार किया जाता है और इस्तेमाल के बाद पैक किया जाता है, इस विषय पर आगे चलकर चर्चा करूँगा।
जरूर पढ़े – आर फॉर रैबिट की जैक एन जिल कनवर्टिबल बेबी कार सीट – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
पहिये
जैसा मैंने पहले कहा कि स्ट्रोलर की पैकिंग में आपको चार पहिये मिलते हैं, दो अगले और दो पिछले। पहिए बनाने के लिए बहुत ही अच्छी क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

जहाँ अगले पहियों को पूरे 360 डिग्री पर घूम जाने वाला अर्थात किसी भी दिशा में घूम जाने के योग्य बनाया गया है।

वहीं, पिछले पहियों में स्ट्रोलर को रोकने के लिए ब्रेक दिए गए हैं। पिछली ओर के दोनों पहियों पर दिए गए यह ब्रेक इस स्ट्रोलर का एक और प्रमुख आकर्षण हैं।
स्ट्रोलर रोकने के लिए दी गई ब्रेक
स्ट्रोलर को रोकने के लिए, पिछले दोनों पहियों पर दी गई ब्रेक, दूसरी प्रमुख चीज़ है, जो मुझे इस स्ट्रोलर में बहुत अच्छी लगी। यह ब्रेक सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है।

स्ट्रोलर चलाने वाले व्यक्ति के स्ट्रोलर पर से ध्यान हटने की स्थिति में दुर्घटना होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। कई बार आपको कोई फोन आ जाता है या आप किसी से बात करने लगते हैं और स्ट्रोलर से आपका ध्यान हट जाता है। ऐसे में बच्चे की छोटी सी गतिविधि से भी स्ट्रोलर बेकाबू हो कर आगे बढ़ सकता है और भयानक हादसे का रूप ले सकता है।
ऐसी स्थिति में ही ब्रेक काम में आते हैं। जब भी आपको स्ट्रोलर रोकना है, तो आपको बहुत ही हल्के (पैर) से इस ब्रेक को नीचे की ओर धकेलना है।

ऐसा आपको पिछले के दोनों पहियों पर करना है। ऐसा करते ही, स्ट्रोलर उसी जगह जाम होकर रुक जाएगा।

स्ट्रोलर को पुनः चलने के लिए, इसी ब्रेक को ऊपर की ओर धकेलना है।
जरूर पढ़े –नवजात शिशुओं को गर्मियों में सुरक्षित रखने के लिए कुछ सुझाव
शामियाना अर्थात छत
मुझे के साथ आया शामियाना (छत) बहुत ही बढ़िया लगा।

यह छत न केवल धूप से शिशु का बचाव करती है, बल्कि धूल-मिट्टी एवं ऊपर से गिरने वाली किसी भी चीज़ जिससे शिशु को हानि हो सकती है, से भी बचाव करती है।
यह छत हुड एडजस्टमेंट की मदद से पूरी तरह से फोल्ड हो जाती है और इसे लगाना भी बेहद आसान है। ज़्यादा जानकारी के लिए आप हमारा की इंस्टालेशन से जुड़ा वीडियो भी देख सकते हैं।

इस छत के दोनों तरफ ब्रांडिंग की गई है, जो बहुत ही खूबसूरत लगती है।

इस छत की एक और विशेषता है कि इसमें हवा के आने जाने के लिए दी गई जालीनुमा चीज़ है।

इसको आप ज़रूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं।
यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको इस शामियाने (छत) पर कुछ भी नहीं रखना है। कई बार मैंने देखा है कि लोग इस पर बच्चे के कपड़ों का थैला इत्यादि रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से न केवल के शामियाने को नुक्सान पहुँचता है, बल्कि स्ट्रोलर के संतुलन को भी खतरा रहता है।
स्ट्रोलर का हैंडल
का हैंडल और इस पर चढ़ाया गया कवर मुझे बेहद पसंद आया।

कई बार मैंने देखा है कि हथेलियों में पसीना आने से, स्ट्रोलर पर पकड़ ढीली पड़ जाती है और दुर्घटना हो जाती है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए, इस स्ट्रोलर के हैंडल के कवर को पसीना सोखने वाला बनाया गया है।
स्ट्रोलर में दिया गया बक्कल पैड
यह भी सुरक्षा और आराम के हिसाब से बहुत ही अच्छा है। इस पैड के कारण शिशु को बक्कल की वजह से कोई नुकसान नहीं होता।

न केवल पट्टे, बल्कि उनको टाइट करने के लिए लगाए बक्कल भी इस पैड के अंदर छुप जाते हैं और शिशु को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती। यह पैड बहुत ही नरम हैं।
जहाँ यह पैड सुरक्षा के हिसाब बहुत बढ़िया है, वहीं यह स्ट्रोलर की सीट को दो भागों में बाँट कर, शिशु की दोनों टांगों को एक दूसरे से अलग रखने में भी मदद करता है।

अतः जो लोग कहते हैं कि इस स्ट्रोलर में शिशु के नीचे से फिसल जाने का खतरा है, मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि इस बककल पैड की मदद से आप ऐसा होने से रोक सकते हैं।
स्ट्रोलर में दिए गए चेस्ट पैड
चेस्ट पैड, इस स्ट्रोलर की एक और ऐसी चीज़ है, जो मुझे बहुत पसंद आई।

सुरक्षा के लिहाज से दिए गए पट्टे, जो बाजुओं पर से हो कर नीचे लगे बक्कल में लगाए जाते हैं, इन पैडों के कारण चुभते नहीं है।
फुट रेस्ट अर्थात पैर रखने की जगह
में फुट रेस्ट भी बहुत कमाल का है।

यह स्ट्रोलर पूरी तरह से फोल्ड हो सके, इसलिए इसके फुट रेस्ट को भी बहुत ही लचीला बनाया गया है।

जब आप इस स्ट्रोलर को फोल्ड करते हैं, तो इसके लचीले फुट रेस्ट की वजह से यह आराम से फोल्ड हो जाता है।
सेफ्टी लॉक
में पीछे की ओर सेफ्टी लॉक दिया गया है।

इस सेफ्टी लॉक का उद्देश्य, स्ट्रोलर को इस्तेमाल के दौरान फोल्ड होने से रोकना है। जब आप स्ट्रोलर को इस्तेमाल के लिए खोलते हैं, तो अपने पैर से या हाथ से इसे नीचे की ओर दबाना मत भूलें।

ऐसा करने से स्ट्रोलर लॉक हो जाएगा और जब तक सेफ्टी लॉक नहीं खोला जाएगा, यह अपने-आप से फोल्ड नहीं होगा।

जब आपको स्ट्रोलर को पुनः फोल्ड करना हो, तो सेफ्टी लॉक को अपनी ओर खींचे। इससे सेफ्टी लॉक खुल जाएगा।

ऐसा करके के बाद, सेफ्टी लॉक की पट्टी को ऊपर की ओर उठाएं। अब आप स्ट्रोलर को आसानी से फोल्ड कर पाएंगे।
बाहों को आरामदायक स्थिति में रखने के लिए आर्मरेस्ट
आगे की ओर दिया गया आर्मरेस्ट न केवल बाहों को आरामदायक स्थिति में रखने के लिए मदद करता है, बल्कि अगर स्ट्रोलर में बैठे-बैठे बच्चा सो जाए या किसी अन्य कारण से आगे की ओर झुक जाता है, तो शिशु का स्ट्रोलर से नीचे गिरने से भी बचाव करता है।

आर्मरेस्ट के चारों तरफ स्पंज लपेट कर और स्पंज को लाल रंग के कवर से ढक कर, न केवल सुरक्षा कारणों से इसे बेहतर, बल्कि देखने में भी आकर्षक बनाया गया है।

सुरक्षा के हिसाब से दिए गए अंक
सुरक्षा के हिसाब से बेबी कार सीट, प्रैम और स्ट्रोलर जैसी चीज़ों को कुल 5 में से प्रामाणिकता के हिसाब से कुछ अंक दिए जाते हैं। जिसे जितना ज़्यादा सुरक्षित माना जाता है, उसे उतने ही अधिक अंक दिए जाते हैं। सरल शब्दों में, यह अंक जितने ज़्यादा होंगे (अधिकतम 5), उतना ही बेहतर रहेगा। इस हिसाब से को 5 में से 5 अंक दिए गए हैं। अतः, सुरक्षा के हिसाब से इस स्ट्रोलर को न चुनने का कोई कारण ही नहीं बचता।
जरूर पढ़े –बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु कुछ सुझाव
0 से 15 किलोग्राम के बच्चों के लिए उचित
इसमें कोई दो राय नहीं है कि किसी भी बेबी स्ट्रोलर के लिए आपको एक अच्छी कीमत अदा करनी पड़ती है। इसलिए आप हमेशा चाहेंगे कि बेबी स्ट्रोलर लम्बे समय तक इस्तेमाल में रहे। इस हिसाब से भी एक अच्छा विकल्प है।
अन्य रंगों में भी उपलब्ध
लाल रंग के अलावा, यह बेबी स्ट्रोलर अन्य रंगों में भी उपलब्ध है, जो कि बेहद खूबसूरत है।
जो चीजें मुझे लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर में पसंद नहीं आई
दिशा निर्देश मैन्युअल
इसका दिशा निर्देश मैन्युअल सिर्फ अंग्रेजी भाषा में है। यह बात मुझे पसंद नहीं आई क्योंकि दिशा निर्देशों को अंग्रेजी में समझना आसान नहीं होता। मेरे हिसाब से, कंपनी को दिशा निर्देश मैन्युअल स्थानीय भाषा में भी छापना चाहिए था।
ज़्यादा छोटे बच्चों के लिए ठीक नहीं है
हालांकि उत्पाद बनाने वाली कंपनी दावा करती है कि यह उत्पाद 0 से 3 साल के बच्चों के लिए ठीक है। लेकिन मेरा मानना है कि आप इस उत्पाद को तब तक न लें, जब तक आपके शिशु की गर्दन, पीठ और शरीर स्थिर न हो जाए अर्थात वह खुद से बैठने न लग जाए।
सीट के नीचे कोई गद्दा नहीं है
हालांकि, लवलैप कंपनी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश में 25mm की मोटाई तक के गद्दे को इस्तेमाल करने की हिदायत की गई है। लेकिन, न तो स्ट्रोलर के साथ ऐसा कोई गद्दा आता है और न ही सीट के नीचे या पीठ की जगह कोई गददीनुमा चीज़ दी गई है। इस कारणवश, लम्बी अवधि के लिए बच्चे को इस स्ट्रोलर में बिठा पाना मुश्किल है। शुरुआत में, मेरी बेटी ने भी स्ट्रोलर पर (बिना गद्दे के) बैठने में कोई आपत्ति नहीं दिखाई, लेकिन थोड़ा समय बीतने के बाद, जैसे ही उसे सीट से तकलीफ होने लगी, वह गोद में उठाए जाने की ज़िद्द करने लगी।
यह स्ट्रॉलर अलग-अलग पोजीशन में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता
इस स्ट्रोलर को आप एक ही दिशा में चला सकते हैं। शुरुआत में, जब मैं अपनी बेटी को इस स्ट्रोलर में बिठा कर घुमाने लेकर गया, तो कुछ समय के बाद वो मुझे अपने सामने न देख कर व्याकुल हो जाती थी। उस वक़्त मैंने महसूस किया कि ऐसा स्ट्रोलर होना चाहिए, जिसे आप दोनों दिशा में चला पाएं अर्थात शिशु के मुंह को आगे और पीछे दोनों ओर रख कर।
लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर को इस्तेमाल करने के लिए कैसे तैयार किया जाता है
स्ट्रोलर को खोलने की विधि
जैसे मैंने पहले कहा कि स्ट्रोलर आपको पूरी तरह से फोल्ड हुआ मिलेगा, तो आपको इसे बड़ी सावधानी से खोलना है। बहुत से लोग इसे हैंडल की तरफ से खोलने की गलती करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। को खोलने के लिए आपको इसे फोल्डिंग कुर्सी की तरह अर्थात आगे से पकड़ कर नीचे की ओर खोलना है।
सेफ्टी लॉक को लगाएं
खोलने के बाद आपको इसका सेफ्टी लॉक (जिसके बारे में मैं पहले ही बता चूका हूँ) लगाना नहीं भूलना है। सेफ्टी लॉक लगाने से, गलती से फोल्ड नहीं होगा।
पहिये लगाना
सेफ्टी लॉक लगाने के बाद हम इसके पहियों को लगाएंगे। पैकिगं में आपको चार पहिये मिलेंगे, दो अगले और दो पिछले। पहचान के लिए बता दूँ कि आगे के पहिये 360° पर घूमने वाले पहिये हैं और पिछले पहियों पर ब्रेक लगी होगी।
आगे के पहियों को लगाने के लिए पहियों पर दिए गए तीर के निशान को ऊपर की ओर रखें और पहियों को उसी दिशा में हलके से धकेलें।

अगर कोई कठिनाई हो, तो पहिये के बीच में दी गई क्लिप को नीचे की ओर दबा कर भी आप आसानी से अगले पहियों को लगा सकते हैं।
पिछले पहियों को लगाने का तरीका थोड़ा अलग है। अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो आपको पिछले दोनों पहिये को स्ट्रोलर से जोड़ने के लिए दी गई पाइप, अंदर की ओर से थोड़ी उभरी हुई दिखाई होगी।

यही उभरा हुआ भाग पिछले पहियों को लगाने में मदद करेगा।
इसके अलावा आपको एक स्टील से बनी हुई स्प्रिंग जैसे चीज़ दिखाई देगी।

अगर आप इसे ऊँगली से दबाएंगे, तो यह आसानी से दब जाएगी।

पिछले पहियों को लगाने के लिए आपको इस स्प्रिंग जैसे चीज़ को नीचे की ओर दबाना है और उभरे हुए हिस्से को स्प्रिंग की दिशा में रख कर, पहिये को आगे धकेलना है।
इसी प्रकार से दोनों तरफ के पहिये लगाएं जाएंगे।
शामियाना या छत लगाना
में शामियाना या छत लगाना बेहद आसान है।
छत का कौन सा हिस्सा आगे की ओर रहेगा और कौन सा पीछे, यह जानने का एक बेहद आसान तरीका है।
छत को बांधने के लिए दी गई चिपकने वाली पट्टियां आपकी तरफ होंगी और स्टॉलर पर लगने वाले क्लिप स्ट्रोलर की ओर होंगे।
सबसे पहले शामियाने को स्ट्रोलर से जोड़ने के लिए दिए गए क्लिप को सही दिशा में रख कर, स्ट्रोलर से जोड़ दें।

फिर, शामियाने के पीछे दी गई चिपकने वाली पट्टियों को स्ट्रोलर के हैंडल के ठीक नीचे बांध दें।

इसके बाद, हुड एडजस्टमेंट की मदद से शामियाने को पूरी तरह से खोल दें।

हुड एडजस्टमेंट की मदद से न केवल शामियाना पूरी तरह से खुल जाता है, बल्कि लॉक भी हो जाता है। इससे यह शिशु की किसी भी गतिविधि या आपकी किसी गलती के कारण अपने-आप ही फोल्ड नहीं होता।
जरूर पढ़े – छोटा भीम मच्छर विकर्षक पैच डेंगू जैसे संक्रमण से करे आपकी सुरक्षा
लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर को इस्तेमाल के बाद इकट्ठा करने का तरीका
स्ट्रोलर को इस्तेमाल के बाद पैक करने के लिए आपको इसी विधि की उल्टे क्रम में दोहराना है। ज़्यादा जानकारी के आप हमारा को खोलकर पैक करने का वीडियो भी देख सकते हैं।
बच्चे के साथ अनुभव
इस स्ट्रोलर के बारे में मेरी समीक्षा सकरात्मक ही रही।
हालांकि मेरी बेटी ने इसे एकदम से स्वीकार नहीं किया और शुरुआत में इसके इस्तेमाल में काफी आपत्ति जताई। लेकिन, जैसे-जैसे उसे इसकी आदत पड़ती गई, उसने को स्वीकार कर ही लिया।
लवलैप टूटी-फ्रूटी बेबी स्ट्रोलर पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।










