
- डायपर के लिए इस्तेमाल किया गया कागज बढ़िया है।
- फिटिंग बढ़िया है।
- अंदरूनी सतह के लिए कागज, पल्प और पॉलीमर का इस्तेमाल किया गया है।
- पहनाने में आसान है।
- बनावट थोड़ी फूली हुई है।
- गीला होने के बाद भारी हो जाता है।
- कमर के पास की इलास्टिक पट्टी बहुत टाइट है।
- इलास्टिक पट्टी से सुरक्षा या कागज की परत नहीं है।
- खपत ज़्यादा है।
- कीमत भी अन्य प्रतिष्ठित विक्लपों से ज्यादा है।
डायपर शिशु के पहले तीन सालों में कितनी अहम भूमिका निभाते हैं, यह हम अपने पिछले लेखों से जान ही चुके हैं। पेंट स्टाइल डायपरों की श्रृंखला में इससे पहले हमने पैम्पर्स बेबी ड्राई पैन्ट्स और पतंजलि शिशु केयर डायपर की समीक्षा की थी। इसी श्रृंखला को जारी रखते हुए, आज हम की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के लिए मैंने लार्ज साइज का एक ही डायपर ख़रीदा था। अगर आप यह डायपर ऑनलाइन खरीदेंगे, तो आपको सिंगल डायपर पैक नहीं मिलेगा। चलिए हम समीक्षा शुरू करते हैं।
चीजें जो मुझे मैमी पोको पैन्ट्स स्टैंडर्ड में अच्छी लगी
पैकिंग
इसकी पैकिंग बहुत ही साधारण, लेकिन प्रभावशाली है।

पैकिंग देखते ही आप समझ जाएंगे कि कंपनी ने विशेष तौर पर इसकी ज्यादा देर तक गीलेपन को सोखे रखने की क्षमता पर जोर दिया है।

पैकिंग के नीचे की तरफ ठीक दाईं ओर, स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह डायपर 10 घंटे तक गीलेपन को सोखे रखने में कामयाब है।

उसके ठीक बाईं ओर, डायपर के साइज के बारे में जानकारी दी गई है। पैकिंग के पिछली तरफ कीमत और से जुड़ी कुछ जानकारियों के अलावा, दो प्रमुख जानकारियां और दी गई हैं।

पैकिंग के ठीक ऊपर बाईं ओर के सभी उपलब्ध आकारों के बारे में बताया गया है।

विभिन्न आकार के डायपरों को जिस तरह खूबसूरती से दर्शाया गया है, बहुत ही बढ़िया है। उसके ठीक नीचे, डाइपर के गन्दा होने पर इसको बदलने की विधि को दर्शाया गया है।

कुल मिलाकर पैकिंग पर हर वह जानकारी उपलब्ध है, जिसकी एक आम उपभोक्ता को जरूरत पड़ती है। सबसे बेहतर बात है कि सारी जानकारी हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओँ में दी गई है।
जरूर पढ़े – डायपर रैशेस से बचने के कुछ घरेलू उपाय
बनावट
डायपर को पहली नज़र देखने पर, मुझे यह महसूस हुआ कि में थोड़ी फुलावट है।

डायपर की अगली साइड पर नीले रंग की धारियां दी गई हैं।

डायपर की अगली और पिछली साइड पहचानने में कोई दुविधा न हो, इसलिए कंपनी द्वारा डायपर की अगली साइड पर नीले रंग की धारियां दी गई हैं।

आसान शब्दों में कहा जाए, तो नीली रेखाएं डायपर के अगले हिस्से को इंगित करती हैं।

डाइपर की पिछली साइड को साधारण रखा गया है अर्थात उस साइड कोई धारियां नहीं हैं। इससे डायपर की सही साइड को पहचानने में कोई परेशानी नहीं होती। डायपर बनाने के लिए इस्तेमाल किया गया कागज बहुत ही बढ़िया क्वालिटी का है। यह त्वचा के लिए बेहतर है और बहुत ही मुलायम है।
अवशोषण पैड
डायपर में गीलेपन को सोखने का पैड बनाने के लिए कागज, पल्प और पॉलीमर का इस्तेमाल किया गया है।अगर आप नहीं जानते, तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि पॉलीमर एक गैर विषैला पाउडर है, जो कि बच्चे की त्वचा से नमी को दूर रखने में काफी सहायता करता है। पॉलिमर को शिशुओं की त्वचा के लिए पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है।
डायपर की अंदरूनी सतह बहुत मुलायम है। जैसे मैंने ऊपर बताया कि डायपर की अंदरूनी सतह के लिए कागज, पल्प और पॉलीमर का इस्तेमाल किया है, यह सब चीजें को बहुत ही आरामदायक और त्वचा के लिए फायदेमंद बनाती हैं।

हालांकि कंपनी द्वारा 10 घंटे तक गीलेपन को सोखे रखने का दावा है, लेकिन मैं फिर भी 4 घंटे के बाद डायपर बदल देती हूँ। इससे गीलेपन की वजह से होने वाले रैशेस का खतरा न्यूनतम हो जाता है।
सोखने की क्षमता
इस डायपर की अवशोषण क्षमता अद्भुत है।

मैंने इसे खारे पानी के साथ परीक्षण किया।

कुछ (खारा) पानी डालने के ठीक बाद, डायपर को अवशोषित करने के लिए 30 सेकंड से भी कम का समय लगा और एक मिनट से भी कम समय में अंदर की सतह पूरी तरह से सूख गई थी।
फिटिंग
मैंने इससे पहले जो पैंट स्टाइल डायपर इस्तेमाल किए थे, वह दिए गए साइज के मुकाबले मेरे बच्चे के लिए या तो बहुत बड़े थे या फिर जरूरत से ज्यादा छोटे।

लेकिन डायपर की फिटिंग एकदम सही है। असल में, मैमी पोको पैंटस डायपर पहने रखने में मेरे बच्चे को किसी तरह की कोई तंगी नहीं हुई, शायद इसी लिए मेरे शिशु ने इनको घंटों पहनने के बाद कोई अवरोध नहीं जताया और बहुत ख़ुशी से इनको स्वीकार किया।
इससे पहले मैंने पतंजलि शिशु केयर डायपर इस्तेमाल किया था, जो गीला होने पर भारी हो जाता था और मेरे शिशु को भारी डायपर की वजह से परेशानी होने लगती थी।
जरूर पढ़े – पतंजलि शिशु केयर डायपर – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
पहनाने में आसानी
पैंट स्टाइल डायपर बदलना आसान है क्योंकि इसको बदलने में एक या दो मिनट से ज्यादा नहीं लगते।

लेकिन, पहनाना बहुत ही आसान है और बहुत ही कम समय में पहनाया जा सकता है।

इसको बदलना भी उतना ही आसान है।

वैसे तो इसे पैंट की तरह ही उतारा जा सकता है। लेकिन अगर शिशु ने शौच कर दी है, तो आप डायपर को (कूल्हों की तरफ से आसानी से) फाड़कर उतार सकते हैं।

इससे कपड़े भी ख़राब नहीं होते और आपके हाथों में भी गंदगी नहीं लगती। ऐसा करते हुए बहुत सावधान रहें। आपको ज्यादा जोर नहीं लगाना है क्योंकि आपकी छोटी सी गलती आपके बच्चे को को चोट पहुंचा सकती है।
विभिन्न साइज में उपलब्ध है
विभिन्न साइज और मात्रा संयोजनों में उपलब्ध हैं, जैसे कि स्माल, मध्यम, लार्ज और एक्स्ट्रा लार्ज।

इसलिए, खरीदने से पहले, अगर आप इंटरनेट पर थोड़ी सी जांच कर लेंगे, तो आपको किसी बड़ी छूट का लाभ उठाने का मौका भी मिल सकता है। उम्मीद है आप जानते ही होंगे कि बड़ा पैक ऑनलाइन खरीदने पर और ज्यादा डायपर खरीदने पर अच्छी बचत हो जाती है। आमतौर पर, बाज़ारों में आपको बड़े पैक आसानी से नहीं मिलते और अगर मिलते हैं, तो महंगे मिलते हैं।
चीजें जो मुझे मैमी पोको पैंट्स में पसंद नहीं आई
कमर के पास की इलास्टिक पट्टी बहुत टाइट है
डायपर में कमर के हिस्से में और शिशु की टांगों के पास इस्तेमाल होने वाली इलास्टिक पट्टी बहुत टाइट है।

मैं इलास्टिक बैंड से खुश नहीं हूं।

मेरा मानना है कि जब यह डायपर गीला हो जाएगा, तो बच्चे को असुविधा पैदा करेगा। एक बार गीला होने के बाद, यह डायपर भारी हो जाएगा, और भारी होने के बाद,इसका नीचे की ओर झुकना स्वाभाविक है। जैसे ही नीचे की ओर झुकता है, तो यह इलास्टिक बंद टाइट हो जाता है।
इलास्टिक पट्टी से सुरक्षा या कागज की परत नहीं है
इससे पहले मैंने जिस डायपर का इस्तेमाल किया था, उस डायपर के चारों ओर एक हलके कागज की परत थी। लेकिन डायपर में टांगों के आसपास ऐसी कोई सेफ्टी कफ या कागज की परत नहीं है।

इस सुरक्षा परत के न होने के कारण जब डायपर गीला होकर भारी हो जाता है, तो शिशु की टांगों के पास इस्तेमाल होने वाली इलास्टिक पट्टी टाइट हो जाती है। जिससे बच्चे को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अगर इस पट्टी को ढकने के लिए कोई सुविधा नही होती, तो बच्चे की त्वचा पर निशान भी पड़ सकते हैं।
जरूर पढ़े बच्चों के मुँहासे – मुँहासों के लिए घरेलु उपचार और इन्हें रोकने का तरीका
बनावट थोड़ी फूली हुई है
जैसा कि मैंने पहले कहा, इस डायपर की बनावट का अगर बाज़ार में उपलब्ध अन्य समान साइज (एक्स्ट्रा लार्ज) के डायपर से मुकाबला करेंगे, तो यह आकर में बहुत बड़ा और फूला हुआ लगता है।

इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि गीला होने का बाद कितना भारी हो जाएगा।
गीला होने के बाद भारी हो जाता है
जाँच के लिए, मैंने खारे पानी का इस्तेमाल किया था।

अन्य पैंट स्टाइल डायपरों की तुलना में डायपर गीला होने के बाद भारी हो जाता है और नीचे की ओर लटक जाता है।

इससे शिशु को काफी परेशानी होती है।

डायपर के झुकने की वजह से गंदगी बाहर आने का खतरा भी बढ़ जाता है।
खपत ज़्यादा है
जैसा मैंने ऊपर बताया कि गीला होने पर भारी हो जाता है और इसमें गीलेपन को अंदर ही लॉक करने एवं डायपर के भारी होने पर शिशु को टांगों के पास इलास्टिक की वजह से होने वाली परेशानी के लिए कोई सुरक्षा परत नहीं है, इसी वजह से डायपर को हर 3 से 4 घंटे बाद जरूरी रूप से बदलना ही पड़ता है। इस कमी के कारण मैमी पोको पैंट्स डायपर की खपत बढ़ जाती है और घरेलु बजट को बुरी तरह से प्रभावित करती है।
मैमी पोको पैन्ट्स बनाम अन्य ड्राई पैन्ट्स
| मामीपोको पैंट एक्स्ट्रा | पैम्पर डायपर पैंट | Huggies वंडर पैंट | हिमालय टोटल केयर बेबी पैंट | Supples डायपर पैंट | पापिमो बेबी पैंट डायपर | |
| बहु आकार | ||||||
| खुशबू | ||||||
| अवशोषण की क्षमता | अच्छा | अति उत्कृष्ट | औसत | औसत | अच्छा | औसत |
| रबर बैण्ड | ||||||
| गीलापन संकेतक | ||||||
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
कुल मिलाकर, मैमी पोको पैंट्स डायपर को लेकर मेरा अनुभव ठीक-ठीक ही रहा। इसकी कमियां जैसे कि भारीपन, सुरक्षा परत इत्यादि के कारण मैं इस उत्पाद से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूँ।
मैमी पोको पैन्ट्स स्टैंडर्ड डायपरों पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।










