
- हिमालया बेबी केयर जेंटल बेबी बाथ बहुत ही मुलायम है।
- पैराबेन्स, SLS/SLES और सिंथेटिक रंगों से मुक्त है।
- बेबी बाथ आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।
- सुगंध बहुत हल्की है और नवजात शिशु को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती।
- कीमत भी सही है।
- मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन का इस्तेमाल किया गया है।
- पैकिंग पारदर्शी नहीं है।
- ढक्क्न बहुत टाइट है और इसे पहली बार खोलना काफी मुश्किल था।
हम सभी जानते है कि नवजात शिशु की त्वचा बहुत नाजुक होती है। किसी भी अनुचित उत्पाद के इस्तेमाल से इसे गंभीर हानि पहुँच सकती है। फिर चाहे यह शिशु की मालिश के लिए इस्तेमाल होने वाला तेल हो, सर्दियों में लगाए जाना वाला बॉडी लोशन (मॉइस्चराइजर) हो, डायपर रैश क्रीम हो, या नहलाने के लिए इस्तेमाल होने वाला साबुन या बेबी बाथ हो। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मैंने हाल ही में खरीदा था और आज मैं इसकी समीक्षा करुँगी।

आशा करती हूँ आप जानते ही होंगे कि अगर बच्चे की गर्भनाल नहीं झड़ी है, तो उसे नहलाने से परहेज करने में ही समझदारी है। ऐसे में, आप शिशु को स्पंज बाथ दे सकते हैं अर्थात गीले कपड़े से उसके शरीर को साफ कर सकते हैं। गर्भनाल के गीला होने पर, गर्भनाल संक्रमित हो सकती है और बच्चे को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
जरूर पढ़े – नवजात शिशु के बालों की देखभाल कैसे करें
इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए 3 लेख भी पढ़ सकते हैं।
- अपने शिशु को कितनी बार और कैसे नहलाया जाना चाहिए?
- नवजात शिशुओं के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ
- नवजात शिशु के जन्म के बाद पहले हफ्ते में आने वाली मुश्किलें
चीजे जो मुझे हिमालया बेबी केयर जेंटल बेबी बाथ' में अच्छी लगी
पैकिंग
मैं अक्सर हिमालया के शिशु संबंधी उत्पाद खरीदती रहती हूँ। लेकिन, इस बार, मैं इसकी पैकिंग और ब्रांडिंग से आंशिक रूप से संतुष्ट हूँ।
हिमालया डायपर रैश क्रीम की पैकिंग की तरह, की पैकिंग को भी उसी रंग संयोजन (कलर कॉम्बिनेशन) में रखा गया है। बोतल सफेद रंग की, ढक्क्न हरे रंग का, एवं छपाई के लिए हल्के जामुनी रंग का इस्तेमाल किया गया है।

ढक्क्न के ठीक नीचे, हिमालया बेबी केयर का लोगो नज़र आता है।

उसके ठीक नीचे हिमालया शिशु केयर का लोगो मिल जाएगा।

हिमालया शिशु केयर लोगो के नीचे इस बेबी बाथके नो टीयर्स होने का दावा किया गया है।

पैकिंग के पीछे की ओर आपको इसे कैसे इस्तेमाल करने हैं एवं इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
बोतल के नीचे आपको इसकी पैकिंग की तिथि एवं कीमत के बारे में जानकारी मिल जाएगी।

उत्पाद की वैधता अर्थात इसे पैकिंग के बाद कब तक इस्तेमाल किया जाना चाहिए, के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी।
हरे रंग में बोतल का ढक्क्न बहुत आकर्षक दिखता है।

यह फ्लिप-ओपन ढक्क्न है।

इसे खोलने के लिए आपको इसे नीचे से ऊपर की ओर उठाना है।

इस ढक्क्न को आप पूरी तरह से भी खोल सकते हैं।

पूरी तरह से खोलने के लिए, इस ढक्क्न को घड़ी या घड़ी की विपरीत दिशा में घुमाकर खोला जा सकता है।

कुल मिलाकर इसकी पैकिंग पर आपको हर वह जानकारी मिल जाएगी, जिसका आपको इसे खरीदने से पहले जानना जरूरी है।
पैराबेन्स, SLS/SLES और सिंथेटिक रंगों से मुक्त
को हानिकारक रसायनों जैसे पैराबेन्स, SLS/SLES और सिंथेटिक रंगों से मुक्त रखा गया है।
पैकिंग के सामने की ओर आपको इससे जुड़ी जानकारी भी मिल जाएगी। कंपनी द्वारा का पूरी तरह से इन रसायनों से मुक्त होने का दावा किया गया है।
जरूर पढ़े – हिमालया डायपर रैश क्रीम – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
बनावट
की बनावट बहुत ही बढ़िया है।

यह बहुत ही मुलायम है।

इसे दिखने में आकर्षक बनाने के लिए किसी तरह का कोई रंग नहीं मिलाया गया है।

यह बिल्कुल पारदर्शी है और इसे लगाने के बाद यह बहुत अच्छी झाग बनाता है।

इसे लगाने पर त्वचा शुष्क नहीं होती। सबसे बढ़िया बात यह है कि इसके इस्तेमाल से किसी तरह के कण नहीं बनते और बेबी बाथ आसानी से त्वचा में अवशोषित हो जाता है।
इसकी खुशबू बहुत हल्की है
जैसा आप जानते ही होंगे कि नवजात शिशुओं को किसी भी तेज गंध से परेशानी होती है, इसलिए आपको कोई भी तेज गंध वाला उत्पाद इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
की महक बहुत हल्की है और तेज नहीं है। इसको लगाने से बच्चे को किसी किस्म की परेशानी नहीं होती।
कीमत
की कीमत भी अन्य उपलब्ध विकल्पों के मुकाबले कम है।
जरूर पढ़े – हिमालया टोटल केयर बेबी पैन्ट्स – इस्तेमाल के बाद समीक्षा
100ml वाली पैकिंग की बोतल आपको के लगभग मिल जाएगी। क्योंकि नवजात शिशुओं को रोज नहीं नहलाया जाता, इसलिए
लगभग डेढ़ से दो महीने निकाल ही देती है।
चीजे जो मुझे हिमालया बेबी केयर जेंटल बेबी बाथ' में पसंद नहीं आई
मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन का इस्तेमाल
आपको जानकर हैरानी होगी कि में मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन का इस्तेमाल किया गया है।

यह एक ऐसा संरक्षक (प्रेज़रवेटिव) है, जो न केवल परबेन मुक्त साबुन, शैंपू इत्यादि में, बल्कि कई घरेलू और औद्योगिक उत्पादों में भी इस्तेमाल किया जाता है।
क्या आप जानते हैं कि मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन के हानिकारक प्रभावों पर बहुत शोध हो रहे हैं? कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन कैंसर का कारण बनता है। आपको बता दूँ कि कई देशों में मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन से बने किसी भी बच्चों के उत्पाद को बेचने पर प्रतिबंध है।
जहाँ एक तरफ विशेषज्ञों ने मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन के इस्तेमाल से बने किसी भी शिशु उत्पाद को सही नहीं माना है, वही दूसरी तरफ, कुछ विषेशज्ञों की इस विषय में अलग राय है। उनके मुताबिक अगर त्वचा मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन के सम्पर्क में ज्यादा देर रहती है, (जैसे कि किसी बेबी क्रीम इत्यादि के इस्तेमाल के बाद), तो यह हानिकारक साबित होता है। शैम्पू या बेबी बाथ जैसी चीजे, जिनको इस्तेमाल के तुरंत बाद धो दिया जाता है, के मामले में, किसी किस्म की हानि नहीं होती।
मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन से बने किसी भी शिशु उत्पाद का इस्तेमाल सही है या नहीं, इसकी अभी किसी वैज्ञानिक तथ्य से पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए, मेरे लिए यह कह पाना मुश्किल है कि आप इसका इस्तेमाल करे या न। मुझे भी उत्पाद खरीदने से पहले इस विषय में जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे ही मुझे इस बारे में पता चला, मैंने निजी तौर पर का इस्तेमाल करना छोड़ दिया। मेरे लिए, मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन का इस्तेमाल, इस उत्पाद को भविष्य में इस्तेमाल न करने का एक बहुत बड़ा कारण है।
जरूर पढ़े – डायपर रैशेस से बचने के कुछ घरेलू उपाय
ढक्क्न खोलना मुश्किल है
दूसरी बात, जो मुझे इसमें अच्छी नहीं, वह है इसका ढक्क्न। आमतौर पर, जिन बोतलों पर फ्लिप-ओपन ढक्क्न का इस्तेमाल होता हैं, उनमें खुलने वाले हिस्से को थोड़ा उभारा जाता है ताकि उपभोक्ता इसे आसानी से पहचान सके।

लेकिन , की बोतल का ढक्क्न ऐसा नहीं है। इसे न केवल खोल पाना मुश्किल लगता है, बल्कि पहली नज़र में यह समझ ही नहीं आता कि ढक्क्न किस ओर से खुलेगा। तीखा होने की वजह से, यह चुभता भी है।
पैकिंग पारदर्शी नहीं है
की पैकिंग पारदर्शी नहीं है अर्थात आप बोतल को देखकर यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि कितना उत्पाद शेष बचा है।

इसलिए, आपको यह जानना मुश्किल हो जाता है कि नई पैकिंग कब आर्डर करनी है।
अगर आपका भी कोई प्रश्न हो, तो हमारे विशेषज्ञ से पूछें।
हालांकि मैं, हिमालया बेबी केयर के कई शिशु संबंधी उत्पाद इस्तेमाल करती हूँ, लेकिन जहाँ तक की बात है, तो मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हूँ। इस उत्पाद में मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन का उपयोग, मेरे लिए थोड़ा चिंता का विषय है।
हिमालया बेबी केयर जेंटल बेबी बाथ पर बेहतरीन डील
Do you need more help?
क्या आपको और मदद चाहिए?
- Write a Review
- Write a Comment
- Ask a Question
User Rating
सबसे पहले अपना अनुभव बाँटे।
Important: Please consider uploading a proof of product with your review. It can be product photo or proof of purchase. Reviews with a verified proof of purchase have a verified user badge, leading to a great credibility and experience.
महत्वपूर्ण: कृपया अपनी समीक्षा के साथ उत्पाद का सबूत अपलोड करें। वह उत्पाद की फोटो या खरीद का प्रमाण हो सकता है।
Be kind to others. False language, promotions, personal attacks, and spam will be removed.Ask questions if any, by visiting Ask a Question section.
दूसरों के प्रति उदार रहें, अभद्र भाषा का प्रयोग ना करें और किसी भी तरह का प्रचार ना करें।
यदि कोई प्रश्न हो तो, अपना प्रश्न पूछें सेक्शन पर जाएं।










