Meri beti 4 years ki ho chuki hai wo abhi bolti nahi hai. Abh woh sirf Kuch Kuch words hi bol pati hai. please bataiye kya Karen?
प्रिय पाठक
चार साल के बच्चे का कुछ न बोलना, निश्चित तौर पर चिंता का विषय है और आपका चिंता करना स्वाभाविक है। इस उम्र में भी बच्चे के न बोल पाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं।
कारण पहला – धीमी विकास वृद्धि दर भी आपके बच्चे के न बोल पाने का एक कारण हो सकती है।
कुछ बच्चों की विकास वृद्धि दर अन्य बच्चों की अपेक्षा धीमी होती है अर्थात वह हर चीज अपने उम्र के अन्य बच्चों की मुकाबले देर से करते हैं। उदाहरण के तौर पर दांतों का निकलना, खुद से चलना, एवं बोलना भी। इस विषय में ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने डॉक्टर/बाल रोग विशेषज्ञ से मिल सकते हैं।
कारण दूसरा – सेरेब्रल पाल्सी भी इस समस्या का एक कारण हो सकता है।
इसकी पुष्टि किसी विशेषज्ञ द्वारा ही की जा सकती है। जब इस समस्या की पुष्टि हो जाए, तो समय रहते इसका इलाज करवा लेने से बच्चे की यह समस्या पूरी तरह से ठीक हो जाती।
जरूर पढ़ें – सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) के बारे में विस्तार से पढ़िए
कारण तीसरा – स्वलीनता भी सी समस्या के पीछे एक कारण हो सकती है।
आप स्वलीनता से जुड़े कुछ लक्षणों की जाँच कर सकते हैं। इस विषय में आप हमारा लेख – “स्वलीनता के शुरुआती लक्षणों का पता लगाना” भी पढ़ सकते हैं। लेकिन, अपने आप से कोई अनुमान लगाने से बेहतर है कि किसी बाल-रोग विशेषज्ञ से इस बारे में बात की जाए। सही कारण की पुष्टि के लिए कई टेस्ट किए जाते हैं, और इनके बारे में एक विशेषज्ञ ही बता सकता है।