Hi mera baby 2.6 yrs ka hai aur vo abhi bolta to hai but one word.. Plz bataye kya usko koi problem to nahi hai… Help me as I’m very tensed.
जैसा कि आपका बच्चा 2.6 साल का है, आपको अपने बच्चे में निम्नलिखित लक्षणों की तलाश करनी चाहिए।
इस हालत में भी कुछ निश्चित संकेत होते हैं, जो दर्शाते हैं कि चिंता की कोई ज़रूरत नहीं है। आइए, आज हम उन लक्षणों पर एक नज़र डालते हैं –
– आपके बच्चे में संचार के रूप में चेहरे के भावों को उपयोग करने की क्षमता।
– आपका बच्चा उन चीजों की ओर इशारा करता है जो वह चाहता है, चाहे वह दूध की बोतल हो या कोई खिलौना।
– जब आप अपने बच्चे को उसके नाम से पुकारते हैं, तो वह आपको देखकर खुश होता है या आपकी ओर दौड़ने लगता है।
– जब कुछ अजीब होता है या कुछ ऐसा होता है जिसे वह समझ पाने में समर्थ होता है , तो आपका बच्चा हंस कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है।
– आपका बच्चा आपके निर्देशों को समझता है जैसे कि ऐसा मत करो, इसे उठाओ, इसे बाहर निकालों, यहां आओ, इधर बैठो इत्यादि।
– जब आपका बच्चा आपके द्वारा की गई कुछ चीज़ों की नक़ल करने लगता है, जैसे कि चूमना, गले लगाना इत्यादि
यदि आपका बच्चा इन लक्षणों में से कोई भी दिखाता है, तो इसका मतलब है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिर चाहे उसने अभी बोलना शुरू नहीं किया हो।